जम गई डल झील, सफेद चादर में लिपटी घाटी; कश्मीर से आया हैरान कर देने वाला VIDEO


कश्मीर में पड़ रही भीषण ठंड- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
कश्मीर में पड़ रही भीषण ठंड

उत्तर भारत के साथ पूरे हिमालयी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। कश्मीर घाटी और लद्दाख में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे गिर जाने की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, श्रीनगर में बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रातों में से एक रही, जबकि लद्दाख का द्रास इलाका देश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।

लगातार लुढ़कते पारे की वजह से कश्मीर घाटी के अलग-अलग हिस्सों में जल निकाय और जलधाराएं जमने लगी हैं। श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के भीतरी इलाकों में बर्फ की मोटी परत जम गई है, जिससे नाविकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में पानी की पाइपलाइनों के जम जाने से पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

कश्मीर में कहां-कितना गिरा पारा?

  1. शोपियां: -8.2°C (कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा)
  2. पहलगाम: -7.8°C
  3. पुलवामा: -8.0°C
  4. अवंतीपोरा = -7.0°C
  5. अनंतनाग = -7.0°C
  6. गुलमर्ग: -6.8°C
  7. बडगाम = -6.1°C
  8. श्रीनगर = -5.7°C
  9. काजीगुंड = -6.3°C
  10. कुपवाड़ा = -6.1°C
  11. श्रीनगर हवाई अड्डा = -7.2°C

लद्दाख में कहां-कितना है तापमान?

  1. द्रास = -24.6°C (सबसे ठंडा ज्यादा ठंडा)
  2. हनले: -17.0°C
  3. न्योमा: -20.3°C
  4. पदुम: -19.6°C
  5. लेह: -14.4°C
  6. कारगिल = -13.7°C
  7. नुब्रा घाटी = -13.5°C

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। आसमान साफ रहने के कारण रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचने के लिए उचित सावधानी बरतने और रात के समय अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- 

कहीं हाड़ कपा देने वाली ठंड और घने कोहरे की चादर, तो कहीं बारिश की पड़ने वाली है मार; जानिए मौसम अपडेट

बिहार में फिर ‘भारत रत्न’ को लेकर चर्चा शुरू, अब नीतीश कुमार को इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने की उठी मांग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *