जानिए कौन है अयोध्या के राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश करने वाला अहमद शेख, उसके पास से क्या-क्या मिला?


अयोध्या के राम मंदिर में घुसा संदिग्ध- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT AND PTI
अयोध्या के राम मंदिर में घुसा संदिग्ध

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में शनिवार को सुरक्षा में बड़ी चूक देखी गई। राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश करने के आरोप में एक मुस्लिम को गिरफ्तार किया गया है। इस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान भी हो गई है। राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश करने वाला व्यक्ति कश्मीरी है। इस संदिग्ध का नाम अहमद शेख है।

चार दिन पहले शोपियां के अपने घर से निकला था

पुलिस, एलआईयू , एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी यूपी पुलिस को संदिग्ध अहमद शेख के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा यूपी पुलिस को बताया कि अहमद शेख चार दिन पहले शोपियां के अपने घर से निकला था।

मानसिक रोगी भी है अहमद शेख

अहमद शेख मानसिक रूप से अस्वस्थ है। अहमद शेख का कश्मीर में मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज चल रहा है। ट्रेन में एक यात्री ने राम मंदिर के बारे में बताया तो संदिग्ध अयोध्या पहुंचा था। पुलिस की जानकारी में सामने आया कि अहमद शेख आज सुबह ही अयोध्या पहुंचा था।

उसके पास से नहीं बरामद हुआ मोबाइल फोन

सूत्रों के मुताबिक अहमद के पास से कोई मोबाईल फोन बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है। राम मंदिर में घुसने के पीछे और कोई वजह तो नहीं थी, जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही हैं।

उसके पास से काजू और किशमिश मिली

प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस को उसके पास से काजू और किशमिश जैसी वस्तुएं मिलीं हैं। सूत्रों ने बताया कि उस व्यक्ति ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह अजमेर जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और खुफिया एजेंसियां ​​घटना के मद्देनजर राम मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही हैं। जिला प्रशासन और राम मंदिर न्यास ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *