‘दयाबेन’ की वापसी के इंतजार में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स, पूरी होगी ख्वाहिश? एक्टर ने किया खुलासा


Disha Vakani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@FILMCINEMATALKIES
दिशा वकानी।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी के सबसे चर्चित और सफल शोज में से एक है, जो सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, इस शो की भारी सफलता के बाद भी अब तक इस शो को कई कलाकार अलविदा कह चुके हैं, जिनमें ‘दयाबेन’ का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी का नाम भी शामिल है। सालों से दर्शक शो में दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इस शो के कलाकार शरद सांकला ने शो में दिशा वकानी की वापसी को लेकर चर्चा की और साफ किया कि भले ही शो के निर्माता असित मोदी चाहते हैं कि दिशा वकानी शो में वापस आएं, लेकिन फिलहाल ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होगी दयाबेन की वापसी?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब्दुल का किरदार निभाने वाले  शरद सांकला ने हाल ही में ‘द आवारा मुसाफिर शो’ में शिरकत की, जहां उन्होंने शो से दिशा की अनुपस्थिति के बारे में बात की। जब शरद सांकला से पूछा गया कि क्या दिशा वकानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी करेंगी? तो जवाब में उन्होंने कहा- ‘मुझे नहीं लगता कि ये फिलहाल संभव है। हालांकि, कुछ भी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। हो सकता है कि वह आ भी जाएं और शायद नहीं भी। जैसा कि मैंने पहले भी बताया है कि हमारे शो के निर्माता नहीं चाहते कि कोई भी कलाकार शो छोड़े। दिशा जी ने 8 साल पहले शो छोड़ा था और फिर भी शो अब भी सफलतापूर्वक चल रहा है।’

लोग दयाबेन को याद कर रहे हैं- शरद सांकला

शरद ने आगे कहा- “दिशा जी को शो छोड़े हुए आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है, फिर भी लोग शो देख रहे हैं, और पिछले आठ साल से दयाबेन को याद कर रहे हैं। जिस तरह दर्शक दिशा वकानी का शो में वापसी का इंतजार कर रहे हैं, उसी तरह निर्माता असित मोदी भी उनका इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर वह वापसी का मन बनाती हैं तो ये शो के लिए बहुत अच्छा होगा और अगर वह नहीं लौटतीं तो भी हम कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेंगे।”

शो में दिशा वकानी को वापस लाना चाहते हैं असित मोदी- शरद सांकला

शरद आगे बताते हैं कि असित मोदी चाहते हैं कि दिशा शो में वापस आएं, क्योंकि दर्शकों ने उनके द्वारा निभाए ‘दयाबेन’ के किरदार को काफी प्यार दिया है। उन्होंने कहा- ‘हमारे निर्माता चाहते हैं कि दयाबेन के किरदार में दिशा वकानी ही वापसी करें। लेकिन वो क्या फैसला करती हैं, उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है, इन सब पर हम अभी कुछ भी नहीं कह सकते। हर किसी की अपनी जिंदगी होती है। दर्शकों ने दयाबेन के किरदार को बहुत प्यार दिया है, ऐसे में जाहिर है कि वह चाहेंगे कि शो में दिशा वकानी ही वापसी करें।’

मेटर्निटी लीव के बाद नहीं लौटीं दिशा वकानी

बता दें कि दिशा वकानी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का मशहूर किरदार निभाती थीं। उनके किरदार को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, अब वह कई सालों से शो और लाइमलाइट से दूर हैं। दिशा वकानी ने 2018 में मेटर्निटी लीव ली थी और उसके बाद से अब तक उन्होंने शो में वापसी नहीं की है। एक्ट्रेस अब अपना पूरा समय अपने बच्चों, पति और परिवार को दे रही हैं। दिसंबर 2024 में, असित मोदी ने न्यूज 18 शोशा को से बातचीत में स्पष्ट किया था कि दिशा वकानी फिलहाल शो में वापसी नहीं कर रही हैं।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं Beatriz Taufenbach? यश की ‘टॉक्सिक’ के टीजर में इंटीमेट सीन देकर छाई मिस्ट्री गर्ल, इस देश से है ताल्लुक

Jana Nayagan की रिलीज से पहले थलपति विजय की इन मूवीज का रहा दबदबा, लगातार 7 फिल्मों ने कमाए 200 करोड़





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *