
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी
कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सीनियर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी शनिवार रात करीब 8:30 बजे पुरुलिया में एक पब्लिक मीटिंग के बाद लौट रहे थे। शुभेंदु ने आरोप लगाया कि रूलिंग पार्टी (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने चंद्रकोना रोड का चौराहा पार करने के बाद उनका रास्ता रोक दिया और हमला किया। विपक्षी नेता ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंद्रकोना पुलिस स्टेशन पर धरना दिया। उनके साथ बीजेपी के कई कार्यकर्ता और नेता भी रहे।
थाने में धरने पर बैठे शुभेंदु अधिकारी
बताया जा रहा है कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गरबेता विधानसभा क्षेत्र के चंद्रकोना रोड बाजार में नंदीग्राम से बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की कार पर कथित तौर पर रूलिंग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। बीजेपी ने इस कथित हमले की कड़ी निंदा की है।
