मलेशिया ओपन में पीवी सिंधु का सफर हुआ खत्म, सेमीफाइनल में चीन की खिलाड़ी ने दी एकतरफा मात


PV Sindhu- India TV Hindi
Image Source : AP
पीवी सिंधु

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जो लंबे समय के बाद पूरी तरह फिट होकर कोर्ट में वापसी कर रही थी, उन्होंने मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मैच तक शानदार प्रदर्शन दिखाया और सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था। पीवी सिंधु का मलेशिया ओपन के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल मैच में सामना चीन की वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी वांग झीयी से 10 जनवरी को हुआ। इस मैच में पीवी सिंधु पूरी तरह से दबाव में नजर आई और उन्हें सीधे सेटों में मात मिलने के साथ उनका सफर भी मलेशिया ओपन में खत्म हो गया।

दूसरे सेट में बढ़त को भी दिया गंवा

पीवी सिंधु और वांग झीयी के बीच मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला लगभग एकतरफा देखने को मिला। इस मैच में पीवी सिंधु को पहले सेट में 16-21 के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सभी को सिंधु से दूसरे सेट में वापसी की उम्मीद थी और उन्होंने शुरुआत भी काफी शानदार तरीके से की, जिसमें एक समय वह 11-6 के अंतर से आगे चल रही थी। इसके बाद वांग झीयी ने काफी आक्रामक खेल दिखाने के साथ सिंधु पर दबाव बनाया और पहले प्वाइंट्स के अंतर को जहां वह बराबरी पर लेकर आई तो वहीं उन्होंने उसके बाद बढ़त लेने के साथ इस सेट को 15-21 के अंतर से जीता और फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। हालांकि सिंधु के लिए वापसी के बाद ये टूर्नामेंट काफी बेहतर जरूर रहा, जिसमें वह तीन साल के लंबे अंतराल के बाद किसी सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का सफर करने में कामयाब हो सकी।

सात्विक-चिराग का सफर क्वार्टर फाइनल से हुआ खत्म

भारत की नंबर-1 पुरुष बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सफर मलेशिया ओपन में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिली हार के साथ खत्म हो गया। सात्विक और चिराग की जोड़ी का सामना क्वार्टर फाइनल मैच में इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फेन और मुहम्मद फिकरी से था। इस मैच में उन्हें सीधे 2 सेटों में हार का सामना करना पड़ा, जिसमें सात्विक-चिराग को पहले सेट में जहां 21-10 के अंतर से मात मिली तो वहीं दूसरे सेट में उन्होंने वापसी की तो कोशिश की लेकिन अंत में उन्हें 23-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप में आज तक कोई नहीं तोड़ पाया विराट कोहली का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 2 खिलाड़ी कर सकते हैं बराबरी

IND vs NZ: नहीं खर्च होगा एक भी पैसा! पहले ODI की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए डाउनलोड करें ये ऐप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *