
बहन नुपुर के संगीत में वरुण शर्मा संग जमकर नाचीं कृति सेनन
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की संगीत सेरेमनी के मजेदार और शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। इस बीच नूपुर-स्टेबिन की शादी की रस्मों से बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और एक्टर वरुण शर्मा का पॉपुलर भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर जोरदार डांस करते दिखे हुए एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के बेफिक्र डांस मूव्स और जबरदस्त एनर्जी ने इस समारोह में चार-चांद लगा दिए हैं। सितारों से सजी ये संगीत सेरेमनी कई खूबसूरत पालों से भरी थी, जहां कई यादगार पल देखने को मिले।
बहन नूपुर के संगीत में छाईं कृति सेनन का डांस
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की संगीत सेरेमनी में कृति और वरुण का डांस परफॉर्मेंस सबसे अलग रहा, जिसने इस जश्न की शाम को और भी खूबसूरत बना दिया। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर कृति और वरुण का डांस इतना पसंद किया जा रहा है कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान वरुण ब्लैक डिजाइनर शेरवानी में बहुत हैंडसम लग रहे हैं, जबिक कृति लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
कृति-नूपुर सेनन ने गर्ल गैंग संग की मस्ती
एक और क्लिप में दूल्हा-दुल्हन ‘गल्लां गुड़ियां’ पर एक साथ डांस करते दिखे, जबकि एक और वीडियो में नूपुर और कृति अपनी गर्ल गैंग के साथ ‘सजनजी वारी वारी’ पर मजेदार परफॉर्मेंस देते हुए नजर आईं। सोशल मीडिया पर नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन के संगीत समारोह के वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। हल्दी वीडियो ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी, जिसमें कृति सेनन, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे। तीनों ढोल की थाप पर पूरे जोश के साथ नाचते हुए और उस पल में पूरी तरह डूबे हुए दिखे थे।
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी कब होगी?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर की शादी के फंक्शन उदयपुर में शुरू हो गए है। नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन लेकसिटी के रैफल्स होटल में 11 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे।
ये भी पढे़ं-
The Raja Saab X Review: प्रभास की ‘द राजासाब’ ने जीता दिल? यहां जानें कैसी लगी दर्शकों को ये फिल्म
