वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बैटिंग से मचाया तहलका, 50 गेंदों में ठोके इतने रन; बॉलर्स पस्त


Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 जनवरी से होगी और इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वाड में स्टार वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है। इस अहम टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें वॉर्म अप मैच खेल रही हैं। भारत का पहला वॉर्म-अप मैच स्कॉटलैंड अंडर-19 टीम से हो रहा है और इसमें सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की। वह अपने खेल से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं।

सिर्फ चार रन से शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

स्कॉटलैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ ओपनिंग करने उतरे थे और उन्होंने पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ही प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। कप्तान आयुष 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वैभव ने आरोन जॉर्ज के साथ रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। वैभव ने 50 गेंदों में कुल 96 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.00 का रहा। वह अपने शतक से सिर्फ चार रन से चूक गए। वह गेंदबाज मनु सारस्वत की बॉल पर बड़ा स्ट्रोक लगाने के चक्कर में आउट हो गए।

आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने लगाया अर्धशतक

वैभव के अलावा आरोन जॉर्ज ने 58 गेंदों में कुल 61 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए। वहीं विहान मल्होत्रा ने भी अर्धशतक लगाया और अभी तक 69 रन बनाकर चुके हैं। इसके अलावा अभिज्ञान कुंडू 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। फिनले जोन्स, जॉर्ज कटलर और मनु सारस्वत ने अभी तक एक-एक विकेट झटका है। भारतीय अंडर-19 टीम ने अभी तक 41 ओवर्स के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए हैं।

वैभव सूर्यवंशी पहले ही कर चुके खुद को साबित

वैभव सूर्यवंशी को पिछले कुछ समय से जब भी मौका मिला है। उन्होंने खुद को साबित किया है। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी, तब वैभव ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम के लिए खेलते हुए भी उनका जलवा देखने को मिला था। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 84 गेंदों में 190 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, NZ सीरीज से पहले कही अपने दिल की बात

तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ कहने पर भड़का बांग्लादेशी कप्तान, बोर्ड को सुना दी खरी-खोटी

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *