फुलेरा प्रधान मंजू देवी ने दिखाई ऐसी बॉडी, खिसक जाएगी वनराकश की हवा, लड़ाकू पत्नी भी हो गईं इंप्रेस


Neena Gupta- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@NEENA_GUPTA
नीना गुप्ता

नीना गुप्ता ने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलर किरदार पंचायत सीरीज से प्रधान मंजू देवी का रहा है। ग्राम फुलेरा की प्रधान मंजू देवी यानी नीना गुप्ता ने हाल ही में एआई से बनी दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नीना ने धाकड़ बॉडी बनाकर लोगों को दिखाई है। इसे देखते ही मंजू देवी के दुश्मन वनराकश की भी हवा खिसक जाएगी। साथ ही वनराकश की लड़ाकू पत्नी यानी एक्ट्रेस सुनीता राजभर ने भी इन तस्वीरों पर प्यार लुटाया है। 

योगा पोज में दिखाई झलक

पहली तस्वीर में नीना घर पर योगाभ्यास करती हुई दिखाई दे रही थीं। वह बिना आस्तीन के टॉप में योगा मैट पर बैठी थीं, लेकिन उनकी उभरी हुई बाइसेप्स ने सबका ध्यान खींच लिया। अगली दो तस्वीरों में वह साड़ियों में नजर आईं, जिनमें उनकी विशाल मांसपेशियां फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। इन तस्वीरों के साथ नीना ने लिखा, ‘नमस्कार, 2026 के लिए नया अवतार ‘मसल मॉमी’ अनलॉक हो गया है मेटा एआई का धन्यवाद। अपने मस्कुलर अवतार को अनलॉक करने के लिए, अपनी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपलोड करें, रीस्टाइल पर क्लिक करें और प्रॉम्प्ट टाइप करें मेक मी मस्कुलर जल्दी से करके GoingToTheGym2026 और बाबा सहगल के गाने गोइंग टू द जिम के साथ पोस्ट करें।’ उनके फैंस और फॉलोअर्स को तस्वीरें बेहद मजेदार लगीं। एक दोस्त ने कहा, ‘दो हफ्ते हम मिले नहीं… और तेरे को क्या हो गया बेबी।’ एक कमेंट में लिखा था, ‘जॉन सीना जॉन नीना।’ एक और कमेंट में लिखा था, ‘ऐसा बोल्ड कुछ सिर्फ नीना जी ही कर सकती हैं। बहुत पसंद आया।’ अभिनेत्री मानसी पारेख ने लिखा, ‘हाहाहाहा, मैंने तो सच में दोबारा देखा।’

वनराकश की पत्नी भी हो गईं इंप्रेस

पंचायत सीरीज में मंजू देवी की दुश्मन रहीं क्रांति देवी जिसे एक्ट्रेस सुनीता राजभर ने भी कमेंट में प्यार लुटाया है। सुनीता ने इस पोस्ट के कमेंट में दिल बनाते हुए अपनी भावनाएं प्रकट की हैं। इसके साथ ही फैन्स ने भी इन तस्वीरों पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि नीना गुप्ता पहाड़ों में रहती हैं और मुक्तेश्वर के पास उनका घर है। अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स खत्म करके नीना यहां चली जाती हैं और यहां से अक्सर ही तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नीना नेचर के करीब रहती हैं और फिल्मी दुनिया में केवल काम के लिए आती हैं। 

ये भी पढ़ें- प्रशांत तमांग से पहले इस इंडियन आइडल विनर की भी हो चुकी है मौत, 20 दिन की बेटी का चेहरा देखना भी नहीं हुआ था नसीब

पति-पत्नी बने नुपुर सेनन-स्टेबिन बेन, शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने, आखिरी फोटो से नहीं हटेगी नजर

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *