शिखर धवन ने खूबसूरत हसीना से की सगाई, सोशल मीडिया पर लिखी दिल जीतने वाली पोस्ट


shikhar dhawan- India TV Hindi
Image Source : SHIKHAR DHAWAN INSTAGRAM
शिखर धवन और सोफी साइन

शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई की घोषणा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है। दोनों ने साल 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और इसके बाद से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। धवन की गर्लफ्रेंड सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं। सोफी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और वह अपने फोटोज भी खूब शेयर करती हैं।

शिखर धवन ने किया पोस्ट

शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मुस्कान से लेकर सपनों तक हमने सब कुछ शेयर किया है। सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हम आभारी हैं। हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है। शिखर और सोफी।

फरवरी 2026 में हो सकती है दोनों की शादी

सोफी शाइन मार्केटिंग और मैनेजमेंट के व्यापार में हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और कैसलट्रॉय कॉलेज से पढ़ाई की है। फिलहाल वह अबू धाबी में एक कॉर्पोरेशन में प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं। कई रिपोर्ट में ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फरवरी 2026 में दिल्ली एनसीआर में यह कपल शादी कर सकता है।

धवन ने साल 2023 में आयशा मुखर्जी से हो चुका तलाक

शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से पहली शादी की थी। इन दोनों के एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम जोरावर है। लेकिन बाद में इस कपल का साल 2023 में तलाक हो गया। धवन के साथ शादी से पहले आयशा तलाकशुदा थीं।

(खबर अपडेट हो रही है)

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *