Golden Globes 2026: रेड कार्पेट पर छाए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, देसी गर्ल के लुक ने खींचा ध्यान


priyanka chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@GOLDENGLOBES
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा, जो अपने पति निक जोनास के साथ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने फैंस को अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ की झलक भी दिखाई। अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट के बारे में AP को दिए एक इंटरव्यू में, देसी गर्ल ने न सिर्फ अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म की, बल्कि फिल्म की कहानी और दूसरी डिटेल्स के बारे में भी बताया। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास पर सबकी नजरें थीं, जब उन्होंने 2026 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर एंट्री की।

प्रियंका-निक के लुक ने खींचा ध्यान

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हॉलीवुड स्टाइल में अपने ग्लैमर का तड़का लगाया, जब उन्होंने फोटोग्राफर्स के लिए एक साथ पोज दिया और रेड कार्पेट पर चलते हुए एक-दूसरे पर प्यार लुटाया। इस कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुईं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने रेड कार्पेट पर सबको अपने लुक से चौंका दिया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने नेवी टियर्ड डायर गाउन के साथ बेशकीमती हीरे का नेक पीस पहना था, जबकि निक जोनास ने क्लासिक ब्लैक सूट पहना था।

प्रियंका चोपड़ा बनीं गोल्डन ग्लोब्स की प्रेजेंटर

प्रियंका इस इवेंट में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुई हैं। सेरेमनी से पहले गोल्डन ग्लोब्स के ऑर्गनाइजर्स ने अपने ऑफिशियल पेज पर प्रेजेंटर्स की लिस्ट अनाउंस की। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका का नाम भी जूलिया रॉबर्ट्स, जॉर्ज क्लूनी, माइली साइरस, ऑरलैंडो ब्लूम, पामेला एंडरसन, मैकॉले कल्किन, मेलिसा मैककार्थी, स्नूप डॉग और क्वीन लतीफा जैसे सेलेब्स के साथ शामिल हैं।

गोल्डन ग्लोब्स 2026 के प्रेजेंटर्स

प्रेजेंटर्स की लंबी लिस्ट में अमांडा सेफ्राइड, एना डी अरमास, आयो एडेबिरी, क्रिस पाइन, कोलमैन डोमिंगो, डकोटा फैनिंग, डेव फ्रेंको, डायने लेन, हेली स्टेनफेल्ड, जेसन बेटमैन, जेनिफर गार्नर, जो कीरी, जुड अपाटो, जस्टिन हार्टले, कैथरीन हैन, कीगन-माइकल की, केविन बेकन, केविन हार्ट, कायरा सेडविक, ललिसा मनोबल, ल्यूक ग्रिम्स, मार्लन वेन्स, मिला कुनिस, मिन्नी ड्राइवर, रेजिना हॉल, सीन हेस, वांडा साइक्स, विल अर्नेट और जो क्राविट्ज़ भी शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’ कब होगी रिलीज

काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी। फर्स्ट लुक तस्वीरों के बाद मेकर्स इस हफ्ते के आखिर में ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। यह फिल्म 25 फरवरी में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढे़ं-

नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने परिवार संग उठाया कव्वाली नाइट का लुत्फ, सागर भाटिया के सुरों पर झूमीं कृति

तलाक के बाद दोस्त संग नाम जुड़ने पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी, जय भानुशाली ने किया सपोर्ट

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *