केएल राहुल ने राजकोट में रचा नया कीर्तिमान, साल का पहला ODI शतक ठोक मोहम्मद अजहरुद्दीन को पछाड़ा


KL Rahul - India TV Hindi
Image Source : PTI
केएल राहुल

IND vs NZ, 2nd ODI: राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ODI में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ने बल्ले से बड़ा कमाल कर दिया। मिडिल ऑर्डर के बुरी तरह लड़खड़ाने के बाद केएल राहुल ने मजबूती से एक छोर संभालते हुए बेहतरीन शतक ठोक दिया। केएल ने महज 87 गेंदों पर सेंचुरी ठोक दी। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने ODI करियर का 8वां शतक जड़ा। इस तरह उन्होंने नया इतिहास रच दिया। दरअसल, केएल राहुल राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में ODI शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। केएल से पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज ODI में यहां तीन डिजिट का स्कोर नहीं बना पाया था।

केएल के बल्ले से 2 साल बाद ODI में सेंचुरी आई है। इससे पहले उन्होंने नंवबर 2023 में वर्ल्ड कप के दौरान बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। इस धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर राहुल  पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गए। केएल ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने के मामले में अजहरुद्दीन को पछाड़ा। अजहरुद्दीन अपने 334 मैचों के ODI करियर में सिर्फ सात शतक ही लगा पाए थे। हालांकि, राहुल ने यह कारनामा अपने करियर के सिर्फ 93वें वनडे में ही कर दिखाया। यही नहीं, केएल राहुल की यह शतकीय पारी राजकोट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने 92 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। पिछली 4 ODI पारियों में उनका यह तीसरा 50+ स्कोर है। दिलचस्प बात ये है कि 4 में से तीन बार वह नाबाद लौटे हैं।

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *