राज ठाकरे की पार्टी MNS से कितनी सीटों की उम्मीद लगाए बैठे थे संजय राउत? कैमरे पर गिनाए UBT की हार के कारण


sanjay raut bmc election- India TV Hindi
Image Source : PTI (फाइल फोटो)
संजय राउत ने BMC चुनाव में हार को हार मानने से इनकार किया।

मुंबई: बीएमसी चुनाव का परिणाम आने के बाद मुंबई की राजनीति में ठाकरे बंधुओं की हार मायने खोजे जाने लगे हैं। इसी बीच, शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने इलेक्शन में BJP के नेतृत्व वाली महायुति पर तंज कसा है। इसमें राउत ने BJP की विजय पर सवाल खड़े किए और साथ ही राज ठाकरे की पार्टी MNS की कम सीटों पर निराशा भी जताई। राउत ने साफ कहा कि इसे हार नहीं कहना चाहिए। मुबंई में मामला टक्कर का था। इसके अलावा, संजय राउत ने जयचंद शब्द का भी जिक्र किया और BJP पर निशाना साधा। जानें संजय राउत ने BMC चुनाव में हार पर क्या-क्या कहा?

MNS को मिलनी चाहिए थीं और सीटें- राउत

संजय राउत ने कहा, ‘मुख्यमंत्री के पास पावर होती है, पुलिस की ताकत होती है, पैसा होता है और भी शक्तियां होती हैं। अगर दूसरा कोई मुख्यमंत्री होता तो भी यही परिणाम आता। सबसे बड़ी लड़ाई मुंबई की थी। यह नहीं मानना चाहिए कि मुंबई में BJP जीती है। मामला बराबरी का था। MNS की कुछ सीटें जरूर कम हुई हैं। मुझे लगता है कि उन्हें 15 तक मिलनी चाहिए थीं।’

बताया BMC चुनाव में UBT की हार का कारण

शिवसेना यूबीटी नेता ने आगे कहा, ‘हम करीब 10-15 सीटें बहुत कम मार्जिन से हार गए। लेकिन BMC के सदन में विपक्ष की ताकत सत्ताधारी पार्टी के बराबर है। हमारे 105 लोग अंदर हैं। ये लोग क्या करेंगे। ये मुंबई का सौदा नहीं कर सकते। हम भी वहां बैठे हैं। चाहे हमारी जान चली जाए लेकिन हम ठेकेदारों का राज खत्म करके रहेंगे।’

राउत ने जयचंद को लेकर क्या कहा?

उन्होंने जयचंद का जिक्र करते हुए कहा, ‘जयचंद पैदा करके ही बीजेपी जीतती है। वरना बीजेपी की क्या ताकत है। हर पार्टी को तोड़कर ये जयचंद पैदा करते हैं वरना उनकी कोई ताकत नहीं है। ये लोग जीरो के बराबर हैं। मुख्यमंत्री की क्या ताकत है। जब तक वह सत्ता में बैठे हैं तब तक लोग उनको सलाम करेंगे।’

गौरतलब है कि BMC चुनाव में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन महायुति को बहुमत मिला है। BJP ने 89 और शिवसेना ने 29 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, उद्धव गुट 65 सीटों पर सिमट गया और उनकी साथ MNS 6 सीटों पर ही थम गई। पहली बार ऐसा हुआ है कि ठाकरे फैमिली के बिना BJP को BMC में बहुमत मिला है।

ये भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र के 29 नगर निकाय चुनाव में BJP-Shiv Sena समेत कौन कहां जीता कितनी सीटें? यहां देखें पार्टीवाइज पूरी लिस्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *