
फिश फ्राई खाने की होड़
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह के दौरान ‘फिश फ्राई’ (मछली) के स्टॉल पर बारातियों की भारी भीड़ बेकाबू हो गई। फिश फ्राई खाने को लेकर होड़ मच गई। अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
फिश फ्राई खाने के लिए छीना-छपटी
नगर के गढ़ रोड स्थित एक मैरिज होम में शुक्रवार रात आयोजित इस समारोह में जैसे ही मछली का स्टॉल खुला, वहां मौजूद मेहमान खाने पर इस कदर टूट पड़े कि भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग एक-एक टुकड़े के लिए छीना-झपटी और धक्का-मुक्की कर रहे हैं, जिससे समारोह का माहौल पूरी तरह अफरातफरी में बदल गया।
मछली के स्वाद के चक्कर में मर्यादा भूले लोग
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने शादी के आयोजकों और अन्य मेहमानों को स्तब्ध कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मछली के स्वाद के चक्कर में लोग मर्यादा भूल गए और स्टॉल पर ‘लूट’ जैसी स्थिति बन गई।
फिश फ्राई खाने की अलग लेवल की दीवनगी
बताया जा रहा है कि यह बारात हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव से आई थी। फिश फ्राई खाने को लेकर मेहमान ऐसे टूट पड़ेंगे, किसी ने नहीं सोचा था। इंटरनेट पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हापुड़े से निशांक शर्मा की रिपोर्ट
