Mary Kom Success Tips: Mary Kom के ये विचार दिलाएंगे ऊंचा मुकाम, जब न दिखे कोई रास्ता को करें याद


Mary Kom के ये विचार दिलाएंगे ऊंचा मुकाम- India TV Hindi

Mary Kom के ये विचार दिलाएंगे ऊंचा मुकाम

मैरी कॉम (Mary Kom) भारत की एक महान मुक्केबाज़ हैं, जिन्हें “मैग्निफिसेंट मैरी” के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने न केवल खेलों की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है, बल्कि वे दुनिया भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। वह 6 बार विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने वाली दुनिया की एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं। उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह एशियाई खेलों (2014) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं। वो आज के समय में करोड़ों महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको सफल बनाने का काम करेंगे। यहां पढ़ें मैरी कॉम के प्रेरक विचार। 

Mary Kom Motivational Inspirational Quotes in Hindi 

  1. हार मत मानो, हमेशा अगला मौका जरुर आता है।
  2. कठिन समय ने आपको छोड़ दिया है, अच्छा समय आपके इंतजार में है।
  3. मैं न केवल अपनी तकनीक या ताक़त पर ही नहीं करती बल्कि अपने मन पर भी भरोसा करती हूं।
  4. एक प्रतियोगिता स्वयं के लिए होती है।
  5. भारत जैसे देश में बहुत संभावनाएं हैं। मेरा जीवन मेरा संदेश है – कुछ भी असंभव नहीं है ।
  6. जो तुम बोओगो वही काटोगे। 
  7. सच तो यह है कि आप जितना कठिन संघर्ष करते हैं, अंत मे पुरस्कार उतना ही मीठा होता है।
  8. एक हार के बाद भी ज़िन्दगी में बहुत सारे अवसर मिलते हैं ।
  9. आप अपनी जिम्मेदारियों और प्रतिबद्धाताओ से दूर नहीं चल सकते।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *