अभिषेक शर्मा ने बनाए 2-2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट की दुनिया में कोई नहीं कर पाया ऐसा


abhishek sharma- India TV Hindi
Image Source : AP
अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की गेंदबाजों के खिलाफ अभिषेक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि T20 क्रिकेट में खुद को एक खास मुकाम पर भी पहुंचा दिया। अभिषेक ने इस मुकाबले में महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 23 गेंदों में केएल राहुल (ऑकलैंड, 2020) और रोहित शर्मा (हैमिल्टन, 2020) के नाम था।

अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर अपना पचासा पूरा करते ही T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने का बड़ा कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने 8वीं बार ये कारनामा किया। इस तरह उन्होंने फिल साल्ट, सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस को पछाड़ते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। फिल साल्ट, सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस ने 7-7 बार ये कमाल किया था। 

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

  • 8 – अभिषेक शर्मा
  • 7 – फिल साल्ट
  • 7 – सूर्यकुमार यादव
  • 7 – एविन लुईस

अर्धशतक जड़ने के बाद अभिषेक ने धुंआधार बल्लेबाजी की रफ्तार को बढ़ाते हुए शतक पर निशाना साधा। इस दौरान 82 रन बनाते ही T20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 5000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सिर्फ 2898 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल कर ली। इस तरह उन्होंने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2942 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।

 T20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 5000 रन बनाने वाले मेन्स क्रिकेटर

  • 2898 – अभिषेक शर्मा
  • 2942 – आंद्रे रसेल
  • 3127 – टिम डेविड
  • 3196 – विल जैक्स
  • 3239 – ग्लेन मैक्सवेल

अभिषेक की तूफानी पारी और आखिरी ओवर्स में रिंकू सिंह की विस्फोटक पारी के दम पर टीम इंडिया 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। यह भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। अभिषेक ने 35 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्के जड़ते हुए 84 रनों की पारी खेली जबकि रिंकू सिंह ने 20 गेंदों पर ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। रिंकू ने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के जड़े।

यह भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर आया अब बांग्लादेश कप्तान का बयान, सवाल से घबराए; कहा – इस वक्त पूरा देश ही असमंजस में है

पाकिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, साल 1999 में हुआ था डेब्यू

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *