
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच पार्किंग महंगी हो गई है। पर्यावरण विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, जब भी राजधानी में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चरण-III (गंभीर) और चरण-IV (अति गंभीर) लागू होगा तब शहर में मौजूद सभी पार्किंग स्थलों पर वाहन पार्क करने का शुल्क दोगुना वसूला जाएगा।
