गणतंत्र दिवस परेड में देसी कंपनी दिखाएगी अपना दम, शोकेस होगा ‘ZOLT’ UAV, जानें खूबियां


UAV ZOLT- India TV Hindi
Image Source : IDEAFORGE TECHNOLOGIES
यूएवी जोल्ट

गणतंत्र दिवस के मौके पर देसी कंपनी अपना मॉडर्न वॉरफेयर ZOLT UAV शोकेस करने वाली है। 77वें गणतंत्र दिवस की परेड में इस अननेम्ड एरियल वीकल (UAV) ZOLT को शामिल किया गया है। इस मॉडर्न वॉरफेयर को ideaForge टेक्नोलॉजी ने बनाया है, जो पूरी तरह से देसी तकनीक पर बेस्ड है। इस मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम को हाई एल्टीट्यूड, हाई थ्रेट और सिग्नल कॉन्टेस्टेड वातावरण के लिए बनाया गया है। इसमें कई तकनीकी खूबियां हैं, जो मॉडर्न वॉरफेयर के लिए जरूरी है।

इन खूबियों से है लैस

कंपनी ने दावा किया है कि UAV ZOLT में भरपूर ECCM यानी इलेक्ट्रॉनिक काउंटर-काउंटरमेजर्स कैपेबिलिटीज हैं। साथ ही, यह GNSS डिनाइड ऑटोनोमी पर काम करता है, जो कम्युनिकेशन जैम करने में कारगर है। इस मॉडर्न UAV को बॉर्डर सर्विलांस और टैक्टिक्टल स्ट्राइक ऑपरेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह UAV खतरनाक परिस्थिति में भी लैंड करने में सक्षम है।

UAV ZOLT

Image Source : IDEAFORGE TECHNOLOGIES

यूएवी जोल्ट

180 मिनट तक उड़ान की क्षमता

इस UAV की क्षमताओं की बात करें तो इसका ऑपरेशनल रेंज 50 किलोमीटर तक का है और इसकी फ्लाइट टाइम 180 मिनट यानी तीन घंटे से ज्यादा तक की है। इस मॉडर्न वॉरफेयर में 10 किलोग्राम तक का पेलोड अटैच किया जा सकता है। साथ ही, यह GPS इनेबल्ड डिवाइस है तो डिनाइड ऑटोनोमी पर काम करता है। इस मॉडर्न वॉरफेयर का इस्तेमाल बॉर्डर सर्विलांस के साथ-साथ डिजास्टर के समय में सर्विलांस के लिए भी किया जा सकता है। यह मॉडर्न वॉरफेयर UAV स्मार्ट ऑटोनोमी से लैस है, जिसमें एआई पावर्ड ट्रैकिंग, थ्रेट डिटेक्शन और ऑब्सटकल अवॉइडेंस जैसी क्षमताएं हैं।

कंपनी के CEO और को-फाउंडर अंकित मेहता ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि ZOLT UAV को 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में शामिल किया जाएगा। इस कॉन्सेप्ट UAV के लिए कंपनी ने 100 ग्लोबल पेटेंट फाइल किए हैं, जिनमें से 52 पेटेंट मिल चुके हैं, जबकि 48 पेटेंट्स अभी रिव्यू किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस AI से लैस स्मार्ट चश्मे करेगी यूज, ऐसे करेंगे ये काम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *