
यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस धू-धूकर जली।
मथुरा: यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में भीषण आग लग गई है। यात्रियों ने खिड़की-दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान बस धू-धूकर जलती दिखी। यात्रियों ने खिड़की-दरवाजों से कूदकर जान बचाई। माइलस्टोन 110 के पास बस में आग लगी, इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग की घटना से एक्सप्रेस-वे पर दहशत दिखी। गनीमत रही कि सभी यात्री समय पर बस से बाहर सुरक्षित निकल आए। इस घटना में किसी की जान नहीं गई।
