Basant Panchami Wishes in Hindi, Good Morning Happy Basant Panchami, Basant Panchami Messages in Hindi, Basant Panchami Quotes in Hindi


Basant Panchami Wishes in Hindi- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
Basant Panchami Wishes in Hindi

Basant Panchami Wishes in Hindi: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के अवसर पर बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज का दिन ज्ञान, विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने से सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। इस खास मौके पर कई जगहों पर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स भेज सकते हैं। 

1.आज सरस्वती पूजा का शुभ दिन आया है,


ज्ञान और बुद्धि का अनमोल उपहार लाया है।  

करें हम मां की वंदना,

जिसने जीवन में ज्ञान का दीप जलाया है।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. सर्दी विदा हो,वसंत मुस्काए,

खुशियों का हर पल संग लाए।

संगीत बजे मधुर सुरों में,

मां सरस्वती का आशीष पाएं।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. पीली चादर ओढ़े धरा मुस्काए,

वसंत की खुशबू मन बहकाए।

ज्ञान-सुरों से गूंजे हर कण,

मां सरस्वती का आशीष बरसाए।
हैप्पी वसंत पंचमी।

4. वसंत की बयार संग खुशियां आए,

हर मन आंगन में रंग जमाए।

ज्ञान-दीप से उजियारा हो जीवन,

मां सरस्वती सब पर आशीष बरसाएं।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. बसंती बयार खुशियां घर लाए,

हर कोना हर्ष से मुस्काए।

ज्ञान और कला का हो उजियारा,

मां सरस्वती का आशीष पाए हर एक प्यारा।
शुभ वसंत पंचमी।

6. बसंती हवा में खिलें नए सपने,

हर मन में उमंग, हर दिल में रंग।

वीणा की धुन गूंजे ज्ञान के संग,

मां सरस्वती का आशीर्वाद रहे अनंत।
वसंत पंचमी की शुभकामनाएं।

7. बसंती फूलों की खुशबू महके चारों ओर,

मन में उमंगें और घर में प्यार हो भरपूर।

वीणा की मधुर तान से जागे ज्ञान का उजियारा,

मां सरस्वती का आशीष रहे सदा साथ हमारा।
शुभ बसंत पंचमी।

8. सरस्वती मां का आशीर्वाद बरसता रहे हर पल,

ज्ञान और खुशियों से रोशन हो आपका हर घर।
बसंत पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं।

9. ज्ञान की ज्योति से जगमगाए हर मन,

सरस्वती मां का आशीर्वाद रहे हर कदम।

खुशियों और सफलता से भर जाए जीवन,
वसंत पंचमी की शुभकामनाएं।

10. सरस्वती मां  के आशीर्वाद से हर दिन हो रोशन,

ज्ञान और खुशियों से महकता रहे आपका जीवन।

वसंत पंचमी का यह शुभ पर्व लाए नई उमंग,

हर पल बने आपके लिए खुशियों का रंग। 

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *