तेजस्वी यादव बन सकते हैं RJD के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, 25 जनवरी को बैठक में फैसला संभव


Tejashwi Yadav- India TV Hindi
Image Source : TEJASHWI YADAV/X
तेजस्वी यादव

पटना: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तेजस्वी यादव को RJD का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया जा सकता है। 

क्या है पूरा मामला?

RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक 25 जनवरी को पटना के होटल मौर्या मे 11.30 बजे होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी एक बड़ा फैसला ले सकती है। तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस फैसले पर अंतिम मुहर RJD सुप्रीमो और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा लगाई जाएगी।

पार्टी के भीतर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि तेजस्वी यादव भविष्य की राजनीति को देखते हुए पार्टी की पूरी कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं।

कॉपी अपडेट हो रही है..





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *