Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, धर्मेंद्र से अल्का याग्निक तक, फिल्मी जगत के ये सितारे किए जाएंगे सम्मानित


Dharmendra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AAPKADHARAM
धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया जाएगा सम्मानित

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा रिपब्लिक डे से ठीक एक दिन पहले आज यानी 25 जनवरी 2026 को पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं की सूची जारी की गई। इन विजेताओं में 5 को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। देश की कुल 131 हस्तियों का नाम इस साल पद्म सम्मान की सूची में शामिल है, जिनमें कई फिल्मी हस्तियों के नाम भी शुमार हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से लेकर सतीश शाह तक, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भी कई नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्मी दुनिया के किन-किन सितारों को इस साल पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

धर्मेंद्र सहित इन सितारों को किया जाएगा सम्मानित

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनके अतुल्य योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। दिवंगत अभिनेता ने बीते साल ही 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *