गावस्कर का मजेदार बयान, IND vs NZ सीरीज को बताया ऐपेटाइजर, कहा- मेन कोर्स इस दिन से शुरू होगा


IND vs NZ- India TV Hindi
Image Source : PTI
भारतीय टीम और सुनील गावस्कर

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप से पहले शानदार फॉर्म में है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज अपने नाम कर ली है। पहले 3 मैच जीतकर टीम इंडिया ने 5 मैचों की T20I सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब टीम इंडिया की नजरें T20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने पर लगी है। इस बीच सुनील गावस्कर का IND vs NZ सीरीज को लेकर मजेदार बयान सामने आया है। उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के शानदार जीत की जमकर तारीफ की है। सुनील गावस्कर का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही T20I सीरीज को शुरुआती वार्म-अप के तौर पर देखा जाना चाहिए, क्योंकि भारत किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा है और T20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने के लिए पूरी गंभीरता से तैयारी कर रहा है।

असली खेल 7 फरवरी से शुरू होगा

जियो हॉटस्टार शो पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि यह सीरीज एक ऐपेटाइजर की तरह है। मेन कोर्स 7 फरवरी से शुरू होगा। सीरीज जीतने के बाद अब फोकस वर्ल्ड कप खिताब बचाने पर है। ये खिलाड़ी पूरी तैयारी कर रहे हैं। यह इस टीम का फोकस दिखाता है। वे किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं। गावस्कर ने कहा कि भारत की टीम की गहराई और आत्मविश्वास इस बात से साफ दिखता है कि वे निचले क्रम के बल्लेबाजों के योगदान के बिना भी आसानी से मैच जीत रहे हैं। भारतीय टीम को खुद पर पूरा भरोसा है।

गावस्कर ने आगे कहा कि मौजूदा बल्लेबाजी का माइंडसेट सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए एकदम सही है। उन्होंने कहा कि 20 ओवर के खेल में, अगर कोई बल्लेबाज खुद से कहता है कि उसके पास पांच या सात ओवर हैं, तो वह लगभग हर गेंद पर रन बनाने की कोशिश कर सकता है। यह हमेशा बाउंड्री या छक्का नहीं होना चाहिए, यह कुछ रन भी हो सकते हैं, लेकिन मकसद हर गेंद का फायदा उठाना है।

अभिषेक तोड़ सकते हैं युवराज का रिकॉर्ड

गावस्कर ने गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की भी तारीफ की, जो सिर्फ 14 गेंदों में आई। इस पर गावस्कर ने कहा कि उन्हें लगता है कि युवराज के रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत-बहुत मुश्किल है। सिर्फ दो ओवर में पचास रन बनाना बहुत मुश्किल है। लेकिन अभिषेक शर्मा ने पिछले कई मैचों में जो दिखाया है, वह यह है कि वह ऐसा करने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें:

युवराज सिंह के फास्टेस्ट फिफ्टी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नहीं है आसान; अभिषेक शर्मा का बड़ा कबूलनामा

पद्म श्री मिलने के बाद हरमनप्रीत कौर का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- पापा को प्रेसिडेंट हाउस से आया था कॉल

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *