
सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार
कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से जब से CM की कुर्सी को लेकर सियासत गरमाई है तब से CM सिद्ध रामैया के सामने डेप्युटी CM D K शिवकुमार के समर्थक, शिवकुमार के समर्थन में नारेबाजी करते हुए नज़र आते हैं। आज बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में VB G राम G एक्ट के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था आज भी जब मंच पर CM भाषण देने आए तो DK के समर्थकों ने DK DK के नाम की नारेबाजी शुरू कर दी, उनकी इस करतूत से परेशान होकर CM सिद्ध रामैया ने उन्हें शांत रहने की हिदायत दी, कुछ देर तक D K शिवकुमार के पक्ष में नारेबाजी करने के बाद सब चुप हो गए और CM ने अपना भाषण दिया।
नाराज हुए सिद्धारमैया, क्या बोले
CM सिद्धारमैया बोले-ए बैठ जाओ, बैठ जाओ, कौन है ये
मंच संचालक ने कहा:- मुझे पता है यूथ कांग्रेस के ये लोग कौन है, आप लोग चुप हो जाइये और CM की बात को सुनिए, आप लोग किसके लिए नारे लगा रहे हैं हमें पता है अब चुप हो जाईये और मुख्यमंत्री की बात सुनिए, चुप हो जाइये, ए…चुप हो जाइये और मुख्यमंत्री की बात सुनिए।
CM सिद्धारमैया बोले :- AICC….. ऐ, चुप हो जाओ,
संचालक:-ऐ, कुछ देर स्पीच सुनो, एक बार बोल दिया ठीक है दो बार बोल दिया ठीक है, ये सब बार बार बोलना ठीक नहीं है, अब शांत होकर उनको सुनिए
फिर शुरू हो पाया सीएम का भाषण।
