टीवी पर हॉरर-कॉमेडी की धमक, ‘अनुपमा’ को टक्कर देगी ‘घरवाली पेड़वाली’, राहुल जिंदल के शो ने मचाई हलचल


horror show- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PRIYAMVADAKANT
घरवाली पेड़वाली।

‘स्त्री 2’, ‘मुंज्या’, और ‘भूल भुलैया’ सहित बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई हॉरर-कॉमेडी फिल्में धूम मचा चुकी हैं। अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी और हॉरर से इन फिल्मों ने दर्शकों का मनोरंजन भी खूब किया और कमाई भी खूब की। लेकिन, छोटे पर्दे पर ऐसे कम ही शो आए हैं। लेकिन, अब दर्शकों के बीच एक हॉरर-कॉमेडी शो दस्तक दे चुका है, जिसने पहले ही एपिसोड के साथ दर्शकों के दिल जीतना शुरू कर दिया है। हम बात कर रहे हैं राहुल जिंदल के लेटेस्ट शो ‘घरवाली पेड़वाली’ की, जिसकी गूंज अब हर घर में सुनाई दे रही है।

हंसी के ठहाकों और डर से भरा शो

इस शो की दिलचस्प कहानी और प्लॉट दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो की शुरुआत 5 दिसंबर 2025 से हुई है, जिसकी कहानी वाराणसी की पृष्ठभूमि पर बनी है। ये एक सुपरनेचुरल कॉमेडी है, जिसकी कहानी का केंद्र है जीतू पांडे (पारस अरोड़ा), जो अपनी कुंडली का दोष ठीक कराने के लिए पीपल के पेड़ से शादी करता है, जिसमें एक लतिका नाम की भूतनी रहती है, ये किरदार प्रियंवदा कांत ने निभाया है। पीपल के पेड़ से शादी करने के बाद अपनी साधारण पत्नी सावी और भूतिया पेड़वाली पत्नी के बीच फंस जाता है।

शो की कास्ट

इस शो में पारस अरोड़ा, सीरत कपूर और प्रियंवदा कांत लीड रोल में हैं। इनके अलावा ऋचा सोनी, हर्ष वशिष्ठ, अंकुर जैन, गीता बिष्ट और बब्लू मुखर्जी जैसे कलाकार भी इस शो का हिस्सा हैं। राहुल जिंदल और पीयूष दिनेश गुप्ता के सूर्यम एंटरटेनमेंट के तले बना शो ‘घरवाली पेड़वाली’  &TV और ZEE5 पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और काफी पसंद भी किया जा रहा है। राहुल जिंदल इस शो के साथ दर्शकों के बीच नया विजन और एनर्जी लेकर आए हैं, जिसे शुरुआती एपिसोड से ही जबरदत्स रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इन शोज का निर्माण भी कर चुके हैं राहुल जिंदल

राहुल जिंदल इससे पहले ‘लांतरानी’ और ‘इंटरोगेशन’ जैसी वेब फिल्में और ‘रक्तांचल’ और ‘शिक्षा मंडल’ जैसी वेब सीरी के साथ दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं’ और ‘विद्या’ जैसे कई सुपरहिट टीवी शोज के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। राहुल जिंदल ने एक एजुकेशन कंसलटेंट के रूप में मुंबई में कदम रखे थे और यहां काम करते हुए धीरे-धीरे उनकी फिल्मी जगत की हस्तियों से जान-पहचान बढ़ी, जिसके बाद उन्होंने फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखीं और फिर फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ेंः भारती सिंह ने बताया अपने छोटे बेटे का नाम, नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें भी की शेयर, फैन्स ने दी बधाई

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के रिश्ते में आई दरार? एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप पर शेयर किया ऐसा पोस्ट, फैंस में मची हलचल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *