VIDEO: अजित पवार के निधन पर फूट-फूटकर रोए युगेंद्र पवार, अनिल देशमुख भी रोए


yugendra pawar crying- India TV Hindi
Image Source : ANI
अजित पवार के निधन पर युगेंद्र परिवार दुखी नजर आए।

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। बारामती में हुए प्लेन क्रैश में अजित पवार की जान चली गई है। अजित पवार और उनके साथ प्लेन में सवार सभी लोगों की जान प्लेन हादसे में चली गई। इसकी खबर जैसे ही अजित पवार के परिजनों को मिली, वह इसे सुनकर परेशान हो गए। युगेंद्र पवार भी इस मौके पर रोते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख भी इमोशनल दिखाई दिए।

अजित पवार के जाने पर दुखी युगेंद्र

युगेंद्र पवार का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो किसी से फोन पर बात करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही उनकी आंखों से आंसू भी नहीं रुक रहे हैं। ऐसा ही वीडियो महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख का सामने आया, जिसमें वह दुख जताते दिख रहे हैं। उनकी भी आंखों से आंसू निकले। अनिल देशमुख, अजित पवार के जाने पर दुखी नजर आए।

अनिल देशमुख भी नहीं रोक पाएं अपने आंसू

अनिल देशमुख को जैसे ही अजित पवार के निधन की खबर मिली तो वह दुखी हो गए। मीडिया के सामने आकर उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया। वह पूरी बात कह भी नहीं पाए और जेब से रुमाल निकालकर खुद की आंखों के आंसू पोछने लगे। फिर वे नहीं रुके और अपने आंसू पोछते हुए मीडिया के सामने से चले गए।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *