
सुनेत्रा पवार
दिग्गज नेता अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम कौन होगा? इसका फैसला आज हो गया है। दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और पारिवारिक सलाहकार नरेश अरोड़ा के बीच आज मीटिंग हुई है। सुनेत्रा पवार, पार्थ, जय पवार और नरेश अरोड़ा के बीच ये मीटिंग बारामती में हुई है।
कल ले सकती हैं डिप्टी सीएम की शपथ
नरेश अरोड़ा परिवार का क्या फैसला है? ये सब नरेश अरोड़ा मुंबई के नेताओं को बताएंगे। इस बीच आज देर रात या सुबह सुनेत्रा पवार मुंबई आ सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, शनिवार 11 बजे के बाद विधानभवन में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। उसके बाद दोपहर में सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) पद की शपथ ले सकती हैं। शनिवार को ही शपथ कराने की तैयारी है। इस बारे में राज भवन को कल सूचित किया जाएगा।
प्रफुल पटेल हो सकतें हैं NCP के अध्यक्ष
सूत्रों के मुताबिक, प्रफुल पटेल को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद सौंपने पर मंथन किया जा रहा है। फिलहाल प्रफुल पटेल एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
