कॉन्फिडेंट ग्रुप के मालिक CJ रॉय ने की आत्महत्या, Income Tax की टीम के सामने खुद को मारी गोली


सीजे रॉय ने खुद को मारी गोली- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
सीजे रॉय ने खुद को मारी गोली

कॉन्फिडेंट ग्रुप के मालिक CJ रॉय ने आत्महत्या कर ली है। सीजे रॉय ने बेंगलुरु में अपने दफ्तर में खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया है। केरल के मूल निवासी सीजे रॉय, कॉन्फिडेंट ग्रुप नामक एक प्रमुख रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी के संस्थापक थे। रॉय ने आज शाम बेंगलुरु के अनेपाल्या स्थित अपने कार्यालय में आत्महत्या की है। अशोकनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

आयकर विभाग की टीम ने आज ही उनके ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इंकम टैक्स की टीम से परेशान होकर सीजे रॉय ने आत्महत्या की है। आज उन पर इंकम टैक्स के के अधिकारियों ने हमला भी किया था। इसी दौरान उन्होंने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

2005 में स्थापित इस कंपनी ने 65 से अधिक लग्जरी प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। कॉन्फिडेंट ग्रुप आवासीय अपार्टमेंट, विला, वाणिज्यिक परिसर, शिक्षा, आतिथ्य और मनोरंजन क्षेत्रों में कार्यरत है।

सीजे रॉय ने स्विट्जरलैंड के एसबीएस बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने कॉन्फिडेंट ग्रुप की स्थापना की, जिसने केरल और बैंगलोर में कई प्रमुख लक्जरी परियोजनाएं पूरी की हैं और दुबई के बाजार में भी विस्तार किया है।

 

ये खबर अपडेट हो रही है…

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *