तय हो गया दिन, राम चरण के घर आने वाली है डबल खुशी, चिरंजीवी फिर बनेंगे दादा, हो चुकी है पूरी तैयारी


ram charan upasana- India TV Hindi
Image Source : RAM CHARAN INSTAGRAM
राम चरण और उपासना।

साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे राम चरण और उपासना पहले से ही एक बेटी के माता-पिता हैं। उनकी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का जन्म 20 जून 2023 को हुआ था। अब जुड़वा बच्चों के आने से उनका परिवार और भी बड़ा होने वाला है। हालांकि कपल ने 23 अक्टूबर 2025 को दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैन्स के साथ साझा की थी, लेकिन अब तक डिलीवरी की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद जुड़वा बच्चों की खबर ने फैन्स के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बना दिया है। कहा जा रहा रहा है कि डिलीवरी की डेट भी तय हो चुकी है और खुशी के पल आने का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है।

कब आ रही खुशखबरी

एशिया नेट की रिपोर्ट के अनुसार टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण और जानी-मानी एंटरप्रेन्योर उपासना कामिनेनी को लेकर खुशखबरी सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक यह स्टार कपल 31 जनवरी 2026 को जुड़वा बच्चों का स्वागत करने वाला है। यानी सिर्फ एक दिन ही बाकी है। शनिवार को बच्चों की डिलीवरी होगी। कहा जा रहा है इसकी तैयारियां पहले ही हो चुकी हैं।

प्रोफेशनल फ्रंट पर राम चरण

काम के मोर्चे पर राम चरण, जिन्हें हाल ही में ‘गेम चेंजर’ से जबरदस्त पहचान मिली, अब अपनी अगली मेगा फिल्म ‘पेड्डी’ की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं, जबकि इसे मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि फिल्म का म्यूजिक दिग्गज संगीतकार ए. आर. रहमान ने दिया है। पहले फिल्म को मार्च 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज़ को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया है। ऐसे में फैंस को फिल्म के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा।

आगे की योजनाएं

‘पेड्डी’ के बाद राम चरण मशहूर निर्देशक सुकुमार के साथ एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं, जिसे लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। इस बीच फैन्स राम चरण और उपासना की निजी खुशियों का जश्न मना रहे हैं। जुड़वा बच्चों के आगमन की तैयारी कर रहा यह कपल इस वक्त ज़िंदगी के बेहद खास दौर से गुजर रहा है, जो उनके परिवार और चाहने वालों, दोनों के लिए खुशी का मौका है।

ये भी पढ़ें:  Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की मस्ती में खूबसूरत हीरोइन का दिखा भूतिया अंदाज, वीडियो देख ठहाके लगाने लगे फैंस

10 साल में दी सिर्फ एक फ्लॉप, बिना हीरो वाली फिल्मों से बनीं BO की सोलो स्टार, अब नई फिल्म से रचेंगी इतिहास?

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *