VIDEO: मंत्री की दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में ताबड़तोड़ रेड, अधिकारी गायब मिले तो ऑन द स्पॉट कर दिया सस्पेंड


Delhi Jal Board ZRO suspension- India TV Hindi
Image Source : @P_SAHIBSINGH/X
दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी मिले गायब।

Delhi Jal Board ZRO Suspension: दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों में गुरुवार को तब खलबली मच गई जब दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश साहिब सिंह अचानक वहां पहुंच गए। मंत्री जब सुबह के समय दफ्तर में पहुंचे तो राजेंद्र नगर, कन्हैया नगर और अशोक विहार जोन के ZRO ऑफिस से गायब मिले। इसको लेकर मंत्री परवेश साहिब सिंह ने पहले ZRO से फोन पर बात की और फिर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसका वीडियो मंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।

नदारद मिले दिल्ली जल बोर्ड के तीन ZRO

मंत्री परवेश वर्मा ने पोस्ट किया, ‘आज निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं, लापरवाही और ड्यूटी पर लेट रहने पर दिल्ली जल बोर्ड के राजेंद्र नगर, कन्हैया नगर और अशोक विहार जोन के ZRO को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। हमारी सरकार का स्पष्ट संदेश है कि जनसेवा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदारी निभानी होगी, वरना कार्रवाई तय है।’

नेटिजंस ने मंत्री से की ये मांग

एक यूजर ने लिखा, ‘सबकी बायोमैट्रिक हाजिरी लगवा दीजिए, बिना इन-आउट बायोमैट्रिक हाजिरी के सैलरी मत दीजिए तभी सुधार होगा.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नांगलोई में भी यही हाल है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है। मैंने शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ और शिकायत को क्लोज कर दिया गया।

शिकायत पर एक्शन ना होने से नाराज हैं लोग

एक अन्य ने लिखा कि सीवर संबंधी समस्याओं की शिकायतों पर वर्षों से ध्यान नहीं देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लें। दिल्ली जल बोर्ड के सभी विभागों के पास पर्याप्त धनराशि और शिकायत रिकॉर्डर हैं। इसके बावजूद हालात खराब हैं, सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं।

परवेश साहिब सिंह के साथ हैं कौन से मंत्रालय

जान लें कि मंत्री परवेश साहिब सिंह के पास अभी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), जल , सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, गुरुद्वारा चुनाव और विधायी मामलों के पोर्टफोलियो हैं। उन्होंने नई दिल्ली की विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को चुनाव में हराया था।

यह भी पढ़ें-

फिर लौट रही बारिश, दिल्ली-MP समेत इन इलाकों में दिखाएगी असर; जानें अपने इलाके का मौसम

क्या साध्वी प्रेम बाइसा को कोई ब्लैकमेल कर रहा था? मौत पर उठ रहे तमाम सवाल, पुलिस की जांच जारी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *