Weather Report Today: दिल्ली में आज फिर भिगोएगी बारिश! उत्तर भारत से महाराष्ट्र तक तापमान में भी उठापटक, पढ़ें मौसम का अलर्ट


Weather Report Today- India TV Hindi
Image Source : PTI (फाइल फोटो)
दिल्ली में आज बारिश की संभावना IMD ने जताई है।

Weather Forecast 31 January: उत्तर भारत में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। एक के बाद एक एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ भारत के अलग-अलग इलाकों में बारिश, बर्फबारी और कोहरे का नया दौर ला रहे हैं। पहाड़ी एरिया में जहां बर्फबारी हो सकती है, तो वहीं मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनो में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में जानिए कि आने वाले दिनों में आपके इलाके में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में आज बारिश का पूर्वानुमान

दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार,  यहां आज (शनिवार को) आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। दोपहर या शाम तक इसका असर दिखाई देगा। फिर रात के वक्त गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD ने आज न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान जताया है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से किन इलाकों में बदलेगा मौसम?

एक के बाद एक, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से, वेस्टर्न हिमालयन एरिया में 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका है। साथ ही, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी होने की संभावना है। वहीं, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया और सेंट्रल इंडिया के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद, तीसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5 से 7 फरवरी के दौरान नॉर्थ-वेस्ट इंडिया को प्रभावित कर सकता है।

आने वाले दिनों में तापमान में दिखेगी उठापटक

वहीं, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया और सेंट्रल इंडिया के कुछ इलाकों में 1 फरवरी, 2026 तक सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है। तापमान की बात करें तो नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 24 घंटे में इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा। उसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान ये धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। फिर उसके अगले 3 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

मध्य भारत से महाराष्ट्र तक ऐसे बदलेगा मौसम

वहीं, सेंट्रल इंडिया और महाराष्ट्र में अगले 48 घंटों के दौरान मिनिमम टेंपरेचर में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिल सकती है। उसके बाद के 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। फिर उसके अगले 3 दिनों के दौरान इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में स्कूल फीस संबंधित कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर SC में टली सुनवाई, तय की गई ये नई तारीख

सैल्यूट! कैंसर पीड़ित छात्रा के झड़ गए बाल तो स्कूल में सभी ने मुंडवाए सिर, भावुक कर देने वाला VIDEO आया सामने

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *