
बजट 2026
Budget 2026: केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी की वजह से नौकरियों पर होने वाले प्रभाव के लिए हाई लेवल स्टैंडिंग कमिटी बनाने का एलान किया है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को देखते हुए एक हाई-पावर्ड एजुकेशन-टू-एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज स्टैंडिंग कमिटी बनाने का प्रस्ताव दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए सर्विस सेक्टर एक कोर ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा है।
नई हाई-पावर्ड स्टैंडिंग कमिटी
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि विकसित भारत के लिए सर्विस सेक्टर एक कोर ड्राइवर के तौर पर काम करेगा। इसके लिए एक हाई-पावर्ड एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज स्टैंडिंग कमिटी का निर्माण किया जाएगा। यह कमिटी भारत में एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी की वजह से नौकरियों पर पड़ने वाले प्रभाव और स्किल रिक्वॉयरमेंट्स का विश्लेषण करेगी।
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा सर्विस सेक्टर में हमने ग्लोबल लीडर बनने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने 2047 तक सर्विस सेक्टर में भारत की साझेदारी 10% तक करने का लक्ष्य रखा है। इस हाई लेवल कमिटी का लक्ष्य उन क्षेत्रों को प्रॉयरिटी देने की होगी, जिनमें ग्रोथ, रोजगार और एक्सपोर्ट का ग्रोथ होगा। यह कमिटी इमर्जिंग टेक्नोलॉजी जैसे कि एआई के नौकरियों पर होने वाले प्रभाव, स्किल रिक्वॉयरमेंट्स की जरूरतों का आकलन करेगी।
AI की वजह से पिछले कुछ साल में कई सेक्टर में नौकरियां कम या खत्म हो गई हैं। खास तौर पर आईटी सेक्टर पर इसका सबसे बड़ा प्रभाव पड़ा है। एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के हिसाब से लोगों को स्किल डेवलपमेंट की जरूरत है। वित्त मंत्री के नए ऐलान से इमर्जिंग स्किल डेवलपमेंट बेहतर होगा और नौकरियों पर होने वाले खतरों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें – Budget 2026 का PDF कहां और कैसे करें डाउनलोड?
