Budget 2026; Budget 2026 To Boost Tourism; tourism budget 2026; वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, पर्यटन सेक्टर होगा बूस्ट, देश में बनेंगे 10 हजार नए टूरिस्ट गाइड


पर्यटन सेक्टर - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
पर्यटन सेक्टर

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने पर्यटन सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आने वालों सालों में देश में पर्यटन सेक्टर बूस्ट होगा। इस साल बजट में देश में 10 हजार नए टूरिस्ट गाइड बनाने का एलान किया गया है। टूरिज़्म को बढ़ाने के लिए जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में माउंटेन ट्रेल बनेंगे। चलिए जानते हैं पर्यटन में और क्या है ख़ास?

देश में बनेंगे 10 हजार नए टूरिस्ट गाइड

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि मैं भारतीय प्रबंधन संस्थान के सहयोग से, 20 प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों में 10,000 गाइडों के कौशल विकास के लिए एक पायलट योजना का भी प्रस्ताव पारित करती हूं।

भारत में बनेगा वर्ल्ड-क्लास ट्रेकिंग

फाइनेंस मिनिस्टर ने आग कहा, “इंडिया में वर्ल्ड-क्लास ट्रेकिंग और हाइकिंग का अनुभव देने का यह पोटेंशियल मौका है। हम इकोलॉजिकली सस्टेनेबल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में माउंटेन ट्रेल्स बनाएंगे। ईस्टर्न घाट में अराकू वैली और वेस्टर्न घाट में पोधिगई मलाई डेवलप करेंगे। ओडिशा, कर्नाटक और केरल के कोस्टल एरिया 14 में खास नेस्टिंग साइट्स के साथ टर्टल ट्रेल्स बनाएं जाएंगे। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पुलिकट झील के किनारे बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स भी बनाया जाएगा।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *