कोटा में 49 किलो चांदी पकड़ी, कार में 1.40 करोड़ की सिल्लियां देख पुलिस भी रह गई दंग


silver- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
चांदी की सिल्लियां जब्त।

कोटा में पुलिस ने 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त करने में सफलता हासिल की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये है। मामला कोटा ग्रामीण के कनवास थाना इलाके का मंगलवार दोपहर 1 बजे का है। कनवास थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीनस्वीप के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस ने कार की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोका और गहन जांच की, जिसमें कार के अंदर छिपाकर रखी गई चांदी की सिल्लियां मिलीं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मध्य प्रदेश से कोटा ला रहे थे सिल्लियां

पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब, बिना टैक्स के कीमती धातुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने 3 फरवरी को कनवास तिराहा मोरूकला पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार को रुकवाया जिसमें मध्य प्रदेश के गरोठ निवासी आशीष जैन और पीरु लाल माली सवार थे। कार में से 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त की गई। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की डिटेल-

  • आशीष पुत्र प्रकाश चन्द निवासी नीलेश्वरी कॉलोनी, बस स्टेण्ड सदर बाजार, गरोठ थाना, जिला- मंदसौर, मध्य प्रदेश
  • पीरुलाल पुत्र मोतीलाल निवासी माली मोहल्ला शीतलामाता मन्दिर के पास, गरोठ थाना, जिला- मंदसौर, मध्य प्रदेश

कार्रवाई की सूचना आयकर विभाग और GST विभाग को दी गई। भारी मात्रा में मिली चांदी चुराई हुई है या किसी आपराधिक कृत्य से ले जाई जा रही है, इसकी जांच अब पुलिस कर रही है। 

(रिपोर्ट- दिनेश कश्यप)

यह भी पढ़ें-

चांदी के भाव में 8% और सोने में 4% की बंपर तेजी, ऐतिहासिक गिरावट के बाद कीमतों में जोरदार वापसी

अगर आपके पास ₹10,000 है तो सोना खरीदें या चांदी? समझें किसमें है समझदारी?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *