कौन सी लौकी जल्दी गलती है, सब्जी का स्वाद भी लगता है लाजवाब, खरीदने से पहले जान लें


लौकी खरीदने के टिप्स- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
लौकी खरीदने के टिप्स

Lauki Buying Tips: लौकी की सब्जी अगर अच्छी बने तो खाने में भी टेस्टी लगती है। लेकिन कई बार लौकी ऊपर से हरी और कच्ची लगती है लेकिन जब उसकी सब्जी बनाओ तो गलने का नाम नहीं लेती है। ऐसी कई की सब्जी का स्वाद भी खाने में खराब लगता है। अगर आपकी लौकी की सब्जी अच्छी नहीं बनती है तो सबसे पहले लौकी खरीदने का तरीका जान लें। कौन सी लौकी खरीदकर लानी चाहिए जो जल्दी पक जाए और सब्जी में स्वाद भी अच्छा आए।

कौन सी लौकी अच्छी होती है?

बाजार में दो तरह की लौकी मिलती है। एक लौकी लंबी और पतली होती है और दूसरी लौकी गोल होती है। लंबी और गोल लौकी अलग-अलग किस्म की होती हैं। जिसमें लंबी लौकी को नरेंद्र शिवानी और गोल लौकी को नरेंद्र माधुरी लौकी कहते हैं।  गोल लौकी को लोग देसी लौकी भी कहते हैं। 

कौन सी लौकी जल्दी गलती है?

लौकी अगर कच्ची है तो सब्जी का स्वाद अच्छा आता है। लंबी लौकी के मुकाबले गोल लौकी आसानी से गल जाती है। इसकी सब्जी एकदम घुली हुई बनती है। वहीं लंबी लौकी कई बार हाईब्रिड भी हो सकती है और इंजेक्शन वाली भी हो सकती है। कई बार लंबी लौकी की सब्जी गलती नहीं है। इसलिए जल्दी पकने वाली और मीठे स्वाद वाली लौकी की सब्जी बनानी है तो गोल लौकी ही खरीदकर लाएं।

लौकी खरीदने के लिए टिप्स

लौकी खरीदते वक्त चेक कर लें कि उपर से चिकनी हो डंठल ताजा टूटा हुआ हो। नहीं तो कई बार लौकी अंदर से खराब यानि सूखी हुई निकल आती है जो गलने का नाम नहीं लेती और स्वाद भी खराब लगता है। लौकी के ऊपर हल्के रोएं हों तो समझ लें ऐसी लौकी ताजा है। मीडियम साइज की लौकी अच्छी होती है। लौकी हरी हो और छिलका पतला हो तो समझ लें अच्छी है। 

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *