चांदी के भाव में 8% और सोने में 4% की बंपर तेजी, ऐतिहासिक गिरावट के बाद कीमतों में जोरदार वापसी


Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Paisa

Photo:FREEPIK सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के बाद रिकॉर्ड गिरावट

Gold and Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार 3 दिनों तक चली गिरावट की आंधी के बाद आज जबरदस्त वापसी देखने को मिल रही है। मंगलवार, 3 फरवरी को सोने औैर चांदी के भाव में जोरदार रिकवरी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज हाजिर सोने की कीमत 4% बढ़कर 4830 डॉलर प्रति औंस हो गई। सोने के अलावा, आज हाजिर चांदी भी लगभग 8% की तेजी के साथ 82.74 डॉलर पर पहुंच गई। बताते चलें कि 30 जनवरी को हाजिर सोने की कीमतों में लगभग 10% की गिरावट दर्ज की गई थी, जो 1983 के बाद सबसे बड़ी गिरावट थी। 

सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के बाद रिकॉर्ड गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार 3 दिनों तक चली गिरावट की वजह से सोने का भाव 5000 डॉलर प्रति औंस के अहम लेवल से नीचे आ गया। इतना ही नहीं, इस गिरावट के कारण ही साल की कमाई का एक बड़ा हिस्सा भी खत्म हो गया। सोने की तुलना में चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी के भाव में एक सेशन में 27% की गिरावट दर्ज की गई थी, जो एक दिन में अभी तक की सबसे बड़ी गिरावट थी। पिछले दो सेशन में, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 13% से ज्यादा गिरा है, जबकि चांदी में लगभग 34 प्रतिशत की गिरावट आई है।

5594.82 डॉलर के रिकॉर्ड लेवल तक पहुंच गया था सोना

सोने और चांदी की कीमतों में शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला लंबे समय तक चली तेज रैली के बाद आया। इस रैली ने सोने की कीमतों को 5594.82 डॉलर के रिकॉर्ड लेवल तक पहुंचा दिया था, जो अब गिरते-गिरते 4700 डॉलर तक आ गया है। यानी, सोने के भाव में 900 डॉलर की भारी-भरकम गिरावट दर्ज की जा चुकी है। ये गिरावट, बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वॉर्श को अगले फेडरल रिजर्व चेयर के रूप में नॉमिनेट करने और उसके बाद CME ग्रुप के कीमती धातुओं के फ्यूचर्स के लिए मार्जिन की जरूरतों को बढ़ाने के फैसले से शुरू हुआ।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *