तो इसलिए T20 वर्ल्ड कप छोड़ने का फैसला किया, पैट कमिंस का बड़ा खुलासा, IPL को लेकर दिया बड़ा अपडेट


Pat cummins- India TV Hindi
Image Source : AFP
पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और ODI कप्तान पैट कमिंस ने पहली बार स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने लंबे करियर और 2027 के बेहद व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए T20 वर्ल्ड कप से हटने का फैसला किया। पीठ की चोट से जूझ रहे कमिंस की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में बेन ड्वार्शुइस को शामिल किया गया है।

कमिंस को यह चोट पिछले साल जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान लगी थी। इसके बाद से वह केवल एडिलेड टेस्ट में एशेज जिताने वाले मुकाबले में ही खेल पाए हैं। एशेज सीरीज को सिर्फ 11 दिनों में अपने नाम करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट और कमिंस ने फैसला किया कि वह सीजन के आखिरी दो टेस्ट नहीं खेलेंगे, ताकि T20 वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट हो सकें। हालांकि, उनकी रिकवरी का समय बढ़ता चला गया, जिससे कमिंस ने T20 वर्ल्ड कप को छोड़ने का फैसला किया।

रिकवरी के लिए समय कम पड़ गया

कमिंस ने Amazon Prime Video पर कहा कि यह सच में दुर्भाग्यपूर्ण रहा। मैं खुद को ठीक महसूस कर रहा था, लेकिन समय थोड़ा कम पड़ गया। अब कुछ हफ्तों का पूरा आराम जरूरी है। कमिंस ने बताया कि एडिलेड टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने चार से आठ हफ्तों के आराम की सलाह दी थी। शुरुआत में उन्हें लगा था कि चार हफ्ते काफी होंगे, लेकिन फॉलो-अप स्कैन में पता चला कि हड्डी को पूरी तरह ठीक होने के लिए और समय चाहिए, जिससे वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल हो गया।

ऑस्ट्रेलिया के सामने 18 महीने का ‘क्रिकेट मैराथन’

ऑस्ट्रेलिया का आगामी कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट, फिर सितंबर में 2018 के ‘सैंडपेपरगेट’ के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका दौरा। उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ चार घरेलू टेस्ट। साल 2027 और भी चुनौतीपूर्ण रहेगा, जिसमें भारत का पांच टेस्ट दौरा, मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट 150वां एनिवर्सरी टेस्ट, विदेशी एशेज सीरीज, ODI वर्ल्ड कप और संभावित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल शामिल है।

कमिंस ने IPL खेलने को लेकर दिया अपडेट

कमिंस ने कहा कि वह नहीं चाहता थे कि आगे आने वाले 18 महीनों में अपनी फिटनेस के पीछे भागता रहें। साल की शुरुआत में थोड़ा सतर्क रहना बेहतर लगा।IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कमिंस को उम्मीद है कि वह 26 मार्च से शुरू होने वाले IPL में टीम की कमान संभाल सकेंगे।उन्होंने कहा कि सब कुछ उनकी पीठ पर निर्भर करेगा। अगला स्कैन होगा, फिर धीरे-धीरे वापसी करेंगे। T20 फॉर्मेट में वापसी टेस्ट से थोड़ी आसान होती है।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup Warm Up Match 2026: 30 साल के खिलाड़ी ने ठोका ताबड़तोड़ शतक, IPL ऑक्शन में नहीं मिला था भाव

T20 World Cup: Warm Up मैच में चला तिलक वर्मा का बल्ला, USA के खिलाफ बनाए इतने रन

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *