दिल्लीवालों की बल्ले-बल्ले, होली और दीपावली पर मिलेगा फ्री LPG गैस सिलेंडर


गैस सिलेंडर- India TV Hindi
Image Source : PTI
गैस सिलेंडर

दिल्लीवासियों को बीजेपी सरकार ने होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। अब आपको साल में 2 एलपीजी सिलेंडर सरकार की ओर से फ्री में दिए जाएंगे। दिल्ली कैबिनेट ने होली-दीपावली पर फ्री में LPG सिलेंडर देने की इस योजना को मंजूरी दे दी है। बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली वालों से होली-दीपावली में फ्री सिलेंडर देने का वादा किया था।

किन लोगों को मिलेगा फ्री सिलेंडर?

सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को हरी झंडी दे दी गई। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को होली और दीपावली के मौके पर मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। इस योजना पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

इस योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलेगा, जो EWS की श्रेणी में आते हैं या जिनके पास राशन कार्ड है। 17 लाख से ज्यादा परिवारों को इससे फायदा होगा। 

कौन से कागज की जरूरत होगी?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको आधार कार्ड और दिल्ली के पते के राशन कार्ड की जरूरत होगी। दिल्ली के जो नागरिक है और वे EWS कैटेगरी में नहीं आते हैं या फिर जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी या रिटायर्ड लोग इस योजना से वंचित रहेंगे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *