दूसरी सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर 7वीं के छात्र की मौत, घर से 4 KM दूर मिला शव


प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
प्रतीकात्मक फोटो

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 69 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां की ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर एक 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान आरव के रूप में हुई है, जो सातवीं कक्षा का छात्र था। चौंकाने वाली बात ये है कि बच्चा अपने घर से करीब 4 किलोमीटर दूर इस सोसाइटी से गिरा है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 4:40 बजे की है। ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी के टावर बी-11 से अचानक किसी भारी चीज के गिरने की आवाज आई। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड जब आवाज सुनकर दौड़ा, तो उसने देखा कि एक बच्चा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा है। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन तब तक बच्चे की जान जा चुकी थी।

जांच में सामने आए अहम सुराग

पुलिस ने जब सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें आरव टावर की छत पर अकेला जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में उसे छत से गिरते हुए भी देखा गया है। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार के अनुसार, शुरुआती फुटेज से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चा छत से खुद गिरा है।

सेक्टर 69 कैसे पहुंचा आरव?

मृतक आरव सेक्टर 70 स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन का निवासी था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता अतुल सक्सेना ने बताया कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि आरव इतनी दूर सेक्टर 69 कैसे पहुंचा। पिता ने बताया, “लगभग ढाई साल पहले आरव की चाची ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में रहती थीं और वह उनसे मिलने जाया करता था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरव किसके साथ वहां गया था।” जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया, “अब तक की जांच और सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि बच्चा छत से खुद गिर गया था। परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। बच्चा सोसाइटी तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।”

ये भी पढ़ें-

हरियाणा में नौनी राणा गैंग के कुख्यात शूटर की पुलिस से मुठभेड़, पुल से कूदकर भागने के दौरान बदमाश की टूटी टांग, देखें वीडियो

‘जब चीन हमारे सामने खड़ा था, मैं यही सदन में बोलना चाह रहा हूं’, जानिए संसद से निकलने के बाद और क्या बोले राहुल गांधी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *