हरियाणा में नौनी राणा गैंग के कुख्यात शूटर की पुलिस से मुठभेड़, पुल से कूदकर भागने के दौरान बदमाश की टूटी टांग, देखें वीडियो


नौनी राणा गैंग का शूटर गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
नौनी राणा गैंग का शूटर गिरफ्तार

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में अपराध शाखा की टीम और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुल से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, भागते समय गिरने से  गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था। पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद की है।

पुल से कूदकर भागने के दौरान बदमाश की टूटी टांग

जानकारी के मुताबिक, अपराध शाखा-1 यमुनानगर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अरुण, निवासी खेड़ा मोहल्ला जगाधरी, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सियालबा कानड़ी रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। जब संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। भागते समय आरोपी सियालबा कानड़ी रोड स्थित अंडरपास की दीवार फांदते हुए पुल से नीचे कूद गया, जिससे उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया।

यहां देखें वीडियो

कई संगीन आपराधिक मामले हैं दर्ज  

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अरुण कुख्यात नौनी राणा गैंग का शूटर है और गैंग के लिए हथियार सप्लाई का काम करता था। घायल आरोपी को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है। मौके पर थाना छप्पर पुलिस भी पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बदमाश को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। 

रिपोर्ट- कुलवंत सिंह, यमुनानगर 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *