AUS vs ENG U19 World Cup 2026 Live Cricket Score: फाइनल में जाने के लिए कांटे की जंग


ऑस्ट्रेलिया बनाम...- India TV Hindi
Image Source : ICC
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड यू19 सेमीफाइनल

AUS vs ENG U19 World Cup 2026 Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की युवा टीमें आज अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने सामने हैं। अंडर 19 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के लिए अब केवल चार ही टीमें दावेदार हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के अलावा भारत और अफगानिस्तान ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। आज पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 की टीमें भिड़ रही हैं। जो भी टीम मैच को जीतेगी फाइनल में चली जाएगी। हारने वाली टीम को बाहर होना पड़ेगा। इस बीच मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। अब इंग्लैंड की कोशिश होगी कि 50 ओवर खेलकर बड़े से बड़ा स्कोर बनाया जाए। जो भी टारगेट दिया जाएगा, ऑस्ट्रेलियाई टीम उसका पीछा करेगी। यहां नीचे स्क्रॉल कर जब आप जाएंगे तो लाइव स्कोर कार्ड और हिंदी कमेंट्री देख और पढ़ सकते हैं। 

टॉस के वक्त क्या बोले दोनों टीमों के कप्तान

इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने टॉस के वक्त कहा कि हम पहले बैटिंग करेंगे। रेव का कहना है कि उन्हें इस ग्राउंड पर थोड़ा सा अनुभव है, इसलिए लगता है कि हम इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पिच और मैच की को लेकर रेव ने कहा कि पिछले दिन थोड़ी इनकंसिस्टेंट बाउंस थी। आमतौर पर यह थोड़ी और खराब हो जाती है। हम बस टोन सेट करने की कोशिश करेंगे। टीम में उन्होंने एक बदलाव के बारे में बताया। बताया कि एलेक्स ग्रीन बीमार हैं और एलेक्स फ्रेंच टीम में आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने कहा कि वे भी पहले बल्लेबाजी करन चाहते थे। नामीबिया से पिच नीची और धीमी है। हम खेलने के लिए तैयार हैं। जैसा हमने पूरे टूर्नामेंट में किया है, बस एन्जॉय करते रहेंगे। खोने के लिए कुछ नहीं है। विल बायरोम प्लेइंग इलेवन में आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अभी तक नहीं हारी एक भी मैच

अभी तक इस साल के अंडर 19 विश्व कप में तीन ही टीमें ऐसी हैं, जो एक भी मैच नहीं हारी हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के अलावा भारतीय टीम शामिल है। आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में एक टीम हारेगी और दूसरी अपनी जीत का सिलासिला जारी रखते हुए फाइनल में चली जाएगी। आज का मैच जिम्बाब्वे की बुलावायो में है। 

ऑस्ट्रेलिया U19 की प्लेइंग XI: विल मलाजचुक, नितेश सैमुअल, स्टीवन होगन, ओलिवर पीक (कप्तान), एलेक्स ली यंग (विकेटकीपर), जेडन ड्रेपर, आर्यन शर्मा, हेडन शिलर, नाडेन कूरे, विल बायरोम, चार्ल्स लैचमुंड। 

इंग्लैंड U19 की प्लेइंग XI: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच।

रोमांचक होगी ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मुकाबला

ऑस्ट्रेलियाई टीम निश्चित तौर पर काफी मजबूत है, लेकिन इंग्लैंड की युवा टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया है, उसे कम करके नहीं आंका जा सकता। इंग्लैंड ने अपने सभी विरोधियों को आसानी से हराया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान में आमने सामने होती हैं तो काफी रोचक होता है और दोनों टीमें हर हाल में मैच जीतना चाहती हैं, आज का मैच कौन सी टीम जीतेगी, ये दिलचस्प होगा। आप यहां नीचे मैच का लाइव स्कोर और कॉमेंट्री देख और पढ़ सकते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया U19 टीम: विल मालाजचुक, नितेश सैमुअल, स्टीवन होगन, ओलिवर पीक (कप्तान), एलेक्स ली यंग (विकेटकीपर), जेडन ड्रेपर, आर्यन शर्मा, हेडन शिलर, नाडेन कूरे, बेन गॉर्डन, चार्ल्स लैचमुंड, टॉम होगन, जॉन जेम्स, विल बायरोम, केसी बार्टन, विलियम टेलर।

इंग्लैंड U19 टीम: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, एलेक्स फ्रेंच, विल बेनिसन, अली फारूक।

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *