Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर 2 का टीजर आज इतने बजे होगा रिलीज, आदित्य धर-रणवीर सिंह ने दिया बड़ा हिंट


dhurandhar 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS
धुरंधर 2 का टीजर कब आएगा?

‘धुरंधर 2’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। दर्शक बेसब्री से 19 मार्च का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसी दिन 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग सिनेमाघरों में दस्तक देगा। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रहस्यमय पोस्ट शेयर करके फैंस के दिलों की धड़कनें और भी बढ़ा दी हैं। रणवीर सिंह और आदित्य धर का ये पोस्ट ‘धुरंधर पार्ट 2’ के टीजर रिलीज की ओर इशारा कर रहे हैं।

रणवीर सिंह और आदित्य धर ने शेयर किया एक ही पोस्ट

रणवीर सिंह, आदित्य धर और जियो स्टूडियोज ने सोमवार की रात एक ही पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में काले बैकग्राउंड पर “कल दोपहर 12:12 बजे” लिखा हुआ है, जो धुरंधर फिल्म की घोषणा के पुराने फॉन्ट में है। आदित्य धर और रणवीर सिंह के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या मेकर्स धुरंधर 2 के टीजर को रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं। यानी अब भी इस पर सस्पेंस बना हुआ है कि आज यानी 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12.12 पर आदित्य धर कौन सा सरप्राइज देने वाले हैं।

dhurandhar 2

Image Source : INSTAGRAM/@ADITYADHARFILMS

आदित्य धर का पोस्ट।

ओटीटी पर धुरंधर की धूम

सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद, धुरंधर 30 जनवरी को वर्ल्डवाइड ओटीटी पर रिलीज कर दी गई। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का रन टाइम लगभग 9 मिनट कम कर दिया गया था, जिसे लेकर यूजर्स ने नाराजगी भी जाहिर की। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि रन टाइम में यह बदलाव कुछ डिस्क्लेमर और अन्य संबंधित चीजों में बदलाव के कारण हुआ था, जिन्हें धुरंधर के निर्माताओं ने भी अप्रूव किया है। दूसरी तरफ रिलीज के बाद ही फिल्म ओटीटी पर धूम मचा रही है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है और पाकिस्तान में भी ये फिल्म खूब देखी जा रही है।

यश की टॉक्सिक से टकराएगी धुरंधर

धुरंधर पार्ट 2 की बात करें तो फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसी दिन यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज हो रही है। यानी ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर यश अभिनीत फिल्म टॉक्सिक से टकराव होने वाला है। हालांकि. रिलीज की तारीख में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं, मगर आदित्य धर ने पुष्टि की है कि फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं होगा और यह पहले से घोषित तारीख 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टॉक्सिक के निर्माता, केवीएन प्रोडक्शंस, यश की फिल्म की रिलीज की तारीख पर भी कायम हैं। वे फिल्म के पोस्टर और अपडेट में भी यही तारीख साझा कर रहे हैं।

धुरंधर की कास्ट

धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन, गौरव गेरा, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। अब दर्शकों को फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज का इंतजार है।

ये भी पढ़ेंः The 50: ये कंटेस्टेंट छोड़ना चाहता है शो? ‘द लायन’ के सामने भरी सभा में किया ऐलान

Rohit Shetty firing case: रोहित शेट्टी को जान से मारने का था शूटर का इरादा, दागी गईं 5 राउंड गोलियां

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *