Encounter का खौफ! गिरफ्तारी से पहले इनामी अपराधी बाप और बेटे ने बनाया वीडियो, सुनिए क्या कुछ कहा


manoj singh and manik singh- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
मनोज सिंह और मानिक सिंह को एसटीएफ ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया।

पटना के एक इनामी अपराधी मनोज सिंह और उसके बेटे मानिक सिंह को STF की विशेष टीम ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले मानिक सिंह ने पुलिस एनकाउंटर के डर से एक वीडियो बनाया जिसमें वो बता रहा है कि ”मैं और मेरे पिता मनोज सिंह बेंगलुरु से गिरफ्तार हो गए हैं। मैं अपनी बेटी और पत्नी के साथ यहां हूं। घर के नीचे पटना एसटीएफ की टीम ने घेर रखा है। हम चाहते हैं कि हाथ में हथकड़ी लगाकर हमें ले जाया जाए। हमलोगों का फर्जी एनकाउंटर हो सकता है।” वीडियो में एक बच्ची के रोने की आवाज भी आ रही है जो मानिक की बेटी है। मानिक की पत्नी भी वीडियो में दिख रही है। 

मनोज पर 3 लाख और बेटे मानिक पर 1 लाख का था इनाम

दोनों पिता-पुत्र पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के शंभू पूरा के रहने वाले हैं। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। मनोज सिंह पर पटना के नौबतपुर और आसपास के इलाकों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मनोज पर 3 लाख और बेटे मानिक पर 1 लाख का इनाम था। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जायेगा और फिर उन्हें उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

देखें वीडियो-

लंबे समय से फरार चल रहे थे पिता-पुत्र

पुलिस सूत्रों के अनुसार 2015 में पटना के विक्रम थाना क्षेत्र से पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया था। करीब 3 महीने के बाद पिता मनोज सिंह को जमानत मिल गई थी। उसके बाद से मनोज सिंह फरार चल रहा था। 2023 में बेटे मानिक को भी बेल मिल गई थी। इसके बाद से दोनों फरार थे। आज गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने पिता-पुत्र मनोज सिंह और मानिक सिंह को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-

पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ पी शराब, एक के साथ मिलकर दूसरी को मार दिया, पहचान छिपाने के लिए शव के कपड़े भी ले गया

ऋषिकेश AIIMS में कार्यरत युवती को गोली से उड़ाया, बॉयफ्रेंड क्यों बन गया हत्यारा? पुलिस ने बताई पूरी कहानी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *