Valentine Week 2026: रोज डे से लेकर प्रपोज डे तक, प्यार के दीवानों का वैलेंटाइन कैलेंडर जारी, नोट कर लें तारीख


वैलेंटाइन वीक 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
वैलेंटाइन वीक 2026

Valentine Week 2026: फरवरी आते ही बसंत के रंग और प्यार की खुशबू फिज़ाओं में घुलने लगती है। फरवरी को प्यार का महीना कहते हैं। महीने की शुरुआत में ही वैलेंटाइन वीक आता है जिसे लेकर हर कोई बेहद उत्साहित रहता है। इस पूरे सप्ताह में लोग अलग अलग अंदाज में अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक प्यार, अपनापन और रिश्तों की अहमियत को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का मौका है। अगर आप भी अपने दोस्त, पार्टनर या लव्ड वन के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो जान लें वैलेंटाइन वीक का कैलेंडर, तारीख और खास दिन क्या हैं।

वैलेंटाइन वीक कैलेंडर 2026

7 फरवरी 2026, शनिवार- रोज डे (Rose Day)

इस दिन आप अपने प्यार का इज़हार गुलाब देकर कर सकते हैं। आपके रिश्ते में फूलों जैसी खुशबू हमेशा बनी रहे इसलिए वैलेंटाइन वीक की शुरुआत गुलाब से होती है। आप गुलाब देकर अपने दिल की बात पार्टनर से कह सकते हैं।

8 फरवरी 2026, रविवार- प्रपोज डे (Propose Day)

जब पार्टनर आपके दिल की बात समझ जाए तो बिना देरी किए अपने प्यार का इजहार कर दें। अपने अनकहे रिश्ते को खूबसूरत नाम दें। 

9 फरवरी 2026, सोमवार- चॉकलेट डे (Chocolate Day)

प्यार की बात हो तो मिठास भी जरूरी है। 9 फरवरी को चॉकलेट डे पर अपने पार्टनर को उसकी पसंदीदा चॉकलेट दें। इससे आपके रिश्तों में चॉकलेटी मिठास भर जाएगी।

10 फरवरी 2026, मंगलवार- टेडी डे (Teddy Day)

अपने लवर को केयर र अपनापन दिखाने के लिए एक प्यारा टेडी बियर गिफ्ट करें। जिससे आप हमेशा उसके पास रहेंगे। आप पिंक या लाल टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं।

11 फरवरी 2026, बुधवार- प्रॉमिस डे (Promise Day)

ये दिन होता है वादा करने का, आप अपने पार्टनर के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए वादा कर सकते हैं। हमेशा एक दूसरे के साथ रहने का वादा कर सकते हैं।

12 फरवरी 2026, गुरुवार- हग डे (Hug Day)

इस दिन आपको एक दूसरे के करीबा आकर एक सच्चा हग करना होता है। कई बार हम अपनी बात को गले लगाकर भी कह सकते हैं। जो फीलिंग शब्दों में बयां नहीं की जा सकती, उसे आप हग करके कह सकते हैं।

13 फरवरी 2026, शुक्रवार- किस डे (Kiss Day)

ये दिन पार्टनर के साथ प्यार और भरोसे की गहराई को दिखाने वाला होता है। अपने प्यार को और गहरा बनाने के लिए पार्टनर को किस कर सकते हैं।

14 फरवरी 2026, शनिवार – वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)

वैलेंटाइन डे प्यार का सबसे खास दिन होता है। इस दिन को अपने पार्टनर के साथ गिफ्ट, सरप्राइज और अच्छी मेमोरीज के साथ यादगार बना सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *