
ग्रोक इमेजिन 1.0
Grok Imagine 1.0: एलन मस्क के xAI ने Grok Imagine 1.0 नाम से एक नया AI वीडियो जनरेशन मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट बेहतर वीडियो आउटपुट, तेज जनरेशन और छोटे वीडियो बनाने वाले यूजर्स के लिए कम कीमत पर फोकस्ड है। लॉन्च से जुड़ी जानकारी xAI ने X पर शेयर की है।
ग्रोक इमेजिन 1.0 की क्षमता
ग्रोक इमेजिन 1.0 यूजर्स को 720p रेज़ोल्यूशन पर 10 सेकंड तक के AI वीडियो बनाने की सुविधा देता है। वीडियो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या स्टिल इमेज का इस्तेमाल करके बनाए जा सकते हैं, जिन्हें मॉडल बाद में छोटे एनिमेटेड क्लिप में बदल देता है। यह मॉडल ऑडियो जनरेशन को भी सपोर्ट करता है और ऑटोमैटिक रूप से विजुअल के साथ ऑडियो को जोड़ता और सिंक करता है।
xAI का कहना है कि अपडेटेड वर्जन मोशन हैंडलिंग और सीन में ऑब्जेक्ट्स के बीच इंटरैक्ट करने के तरीके को बेहतर बनाता है, साथ ही फ्रेम्स में विजुअल्स की एकरूपता को बनाए रखता है। कंपनी का यह भी दावा है कि लेटेंसी और कॉस्ट में सुधार हुआ है, जिससे बार-बार इस्तेमाल और एक्सेपेरिंमेंट करना आसान हो जाता है। xAI के अपने आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने में ग्रोक इमेजिन ने एक अरब से ज्यादा वीडियो जेनरेट किए हैं जो इसके बढ़ते इस्तेमाल को दिखाता है।
ग्रोक इमेजिन API और एडिटिंग टूल्स
इस नए मॉडल के साथ xAI ने ग्रोक इमेजिन API भी लॉन्च किया है। यह API एक ही वर्कफ्लो में वीडियो जनरेशन और एडिटिंग दोनों को संभालने के लिए बनाया गया है। यूजर्स टूल बदले बिना नए क्लिप जेनरेट कर सकते हैं या मौजूदा क्लिप एडिट कर सकते हैं।
एडिटिंग फीचर्स को भी सपोर्ट करता है
वीडियो क्रिएशन के अलावा यह मॉडल एडिटिंग फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। यूजर्स वीडियो में ऑब्जेक्ट्स जोड़-हटा या बदल सकते हैं, कोहरे, सूरज की रोशनी या सूर्यास्त जैसे इफेक्ट्ल का यूज करके सीन बदल सकते हैं और कलर या ऑब्जेक्ट-लेवल पर इंटीग्रेशन कर सकते हैं। यह सिस्टम यूजर्स के दिए गए परफॉर्मेंस डेटा का यूज करके कैरेक्टर एनिमेशन, मौजूदा फुटेज को रीस्टाइल करने और स्केच या लाइन ड्रॉइंग को एनिमेटेड विजुअल्स में बदलने की सुविधा भी देता है। API पोर्ट्रेट और लैंडस्केप फॉर्मेट सहित कई तरह के एस्पेक्ट रेशियो को सपोर्ट करता है, जिससे सोशल प्लेटफॉर्म के लिए वीडियो तैयार करना आसान हो जाता है।
किसके लिए बनाया गया है
xAI का कहना है कि ग्रोक इमेजिन को यूजर्स की एक विशाल रेंज को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें कंटेंट क्रिएटर, टीचर्स, डिज़ाइनर, मार्केटिंग टीमें और वीडियो वर्कफ्लो पर काम करने वाली कंपनियां शामिल हैं। इसे उन सामान्य यूजर्स के लिए भी एक ऑप्शन के रूप में पेश किया गया है जो ट्रेडिशनल एडिटिंग सॉफ्टवेयर के बिना भी अपने विचारों को शॉर्ट वीडियो में बदलना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें
