OnePlus 16 का है इंतजार तो जान लें बात, फोटोग्राफी के शौकीनों को खुश कर देगी ये खबर


OnePlus Phone- India TV Hindi
Image Source : ONEPLUS
वनप्लस फोन

OnePlus 16 Leaks: वनप्लस 15 को लॉन्च हुए ज्यादा समय नहीं बीता है और इसके सक्सेसर फोन OnePlus 16 को लेकर चर्चा आनी शुरू हो गई हैं। लेटेस्ट जानकारी से पता चलता है कि वनप्लस अपने वनप्लस 16 के लिए कैमरे में बड़े सुधार की योजना बना रहा है और ये सुधार खासकर जूम फोटोग्राफी पर फोकस करते हुए किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कन्फर्म सूचना नहीं आई है लेकिन कई रिपोर्ट इसी ओर इशारा कर रही हैं। वनप्लस क्लब ऑन एक्स की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक वनप्लस 16 में अपने पहले के मॉडल की तुलना में कहीं ज्यादा हाई-रिजॉल्यूशन वाला टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि वनप्लस इस बार बड़े 1/1.56 इंच साइज वाले 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो सेंसर की टेस्टिंग कर रहा है। वनप्लस 15 में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है जो 3x ऑप्टिकल जूम से लैस है और इसमें छोटे सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। अगर लेटेस्ट लीक सही है तो वनप्लस 16 बेहतर जूम आउटपुट, बेहतर डिटेलिंग और कम रोशनी में हाई जूम लेवल पर शूटिंग करते समय ज्यादा बेहतर नतीजे दे सकता है।

बाकी फ्लैगशिप फोन से तुलना

बड़े टेलीफोटो सेंसर चीनी ब्रांड्स के फ्लैगशिप फोन में ज्यादा आम होते जा रहे हैं। ओप्पो फाइंड एक्स और वीवो एक्स सीरीज के हाल के मॉडल बेहतर परिणाम देने के लिए पहले से ही बड़े जूम सेंसर का इस्तेमाल कर रहे हैं। 200एमपी का टेलीफोटो कैमरा वनप्लस 16 को इसी कैटेगरी में रखेगा। एक दूसरी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि OnePlus 16 में 200MP का प्राइमरी कैमरा और एक एडवांस्ड अल्ट्रा-वाइड सेंसर हो सकता है। अगर यह सच है तो यह पिछली जेनरेशन की तुलना में वनप्लस की कैमरा स्ट्रेटेजी में साफ बदलाव होगा।

कई और अपग्रेड पर भी चर्चा 

कैमरा अपग्रेड इस साल का इकलौता फोकस नहीं हो सकता है और कई अलग-अलग लीक से पता चलता है कि वनप्लस 16 में नए स्नैपड्रेगन 8-सीरीज चिपसेट और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले हो सकता है। बैटरी कैपिसिटी में भी बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है, हालांकि अलग-अलग रिपोर्ट में डिटेल्स अलग-अलग ही हैं। हालांकि पहले के लीक में वनप्लस 16 के लिए एक अलग कैमरा सेटअप के बारे में बताया गया था और अभी के लीक में थोड़ी अलग डिटेल्स हैं। इससे संकेत मिलता है कि वनप्लस अभी भी कई हार्डवेयर ऑप्शन्स की टेस्टिंग कर रहा है और लॉन्च के करीब फाइनल कॉन्फिगरेशन बदल सकता है।

क्या ध्यान में रखना चाहिए

यह सारी जानकारी शुरुआती लीक पर आधारित है जो किसी भी ऑफिशियल ऐलान से महीनों पहले शेयर किए गए थे। वनप्लस ने अभी तक किसी भी स्पेसिफिकेशन को कन्फर्म नहीं किया है इसलिए फोन के ऑफिशियल लॉन्च के समय डिटेल्स अलग हो सकती हैं। वनप्लस ने अभी तक वनप्लस 16 के लिए किसी भी स्पेसिफिकेशन या लॉन्च डेट को कन्फर्म नहीं किया है।

ये भी पढ़ें 

एलन मस्क के xAI का नया कारनामा है Grok Imagine 1.0, सस्ते में बनेंगे बेहतर वीडियो और एडिटिंग होगी जबर्दस्त





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *