T20 World Cup: आज वॉर्मअप मैचों की भरमार, एक्शन में होंगे IND और PAK, कब और कहां देख सकेंगे LIVE


T20 World Cup Warm Up Match- India TV Hindi
Image Source : AFP
भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs SA and PAK vs IRE Warm Up Match: T20 World Cup 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं और टूर्नामेंट से पहले टीमें वॉर्म-अप मुकाबलों के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। आज का दिन खास तौर पर क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि एक ही दिन में चार वॉर्म-अप मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें भारत और पाकिस्तान दोनों एक्शन में नजर आएंगे। हालांकि, दोनों टीमें अलग-अलग मैचों में खेलती नजर आएंगी।

भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने

भारतीय टीम आज शाम 7 बजे से साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम 5 बजे से आयरलैंड के खिलाफ भिड़ेगी, जिसका आयोजन कोलंबो के सिंगलीज स्पोर्ट्स क्लब यानी SSC में किया जाएगा। वैसे मैदान के बाहर हालात दोनों टीमों के लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं माने जा रहे हैं। पाकिस्तान पहले ही यह साफ कर चुका है कि वह 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बहिष्कार करेगा। पाकिस्तान सरकार ने टीम को इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते यह विवाद अभी भी जारी है और टूर्नामेंट से पहले माहौल गरमाया हुआ है।

अफगानिस्तान की वेस्टइंडीज से टक्कर

अगर बाकी दो वॉर्म-अप मुकाबलों की बात करें, तो नामीबिया और स्कॉटलैंड की टीमें दोपहर 1 बजे आमने-सामने होंगी, जबकि अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला 3 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मैच BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अलग-अलग मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के लिए ये इकलौते वॉर्म-अप मुकाबले हैं। इसके बाद ये टीमें सीधे T20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएंगी, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होनी है।

इससे पहले अफगानिस्तान ने अपने पहले वॉर्म-अप मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 61 रनों से मात दी थी। अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए और जवाब में स्कॉटलैंड को महज 123 रनों पर समेट दिया। खास बात यह रही कि स्कॉटलैंड ने आखिरी वक्त पर बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में एंट्री ली है। T20 वर्ल्ड कप से पहले खेले जा रहे ये वॉर्म-अप मुकाबले न सिर्फ खिलाड़ियों की फॉर्म परखने का मौका हैं, बल्कि टूर्नामेंट से पहले माहौल बनाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

4 फरवरी 2026 को खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल

  • स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2, बेंगलुरु – दोपहर 1 बजे
  • अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
  • पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, SSC क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो – शाम 5 बजे
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका, डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई – शाम 7 बजे

TV पर कैसे देख पाएंगे LIVE?

भारत में IND vs SA वॉर्म-अप मैच स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर LIVE देख पाएंगे। पाकिस्तान बनाम आयरलैंड और अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें

U19 World Cup के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, डिफेंडिंग चैंपियन को रोमांचक मुकाबले में हराया

15 फरवरी को होगा IND vs PAK मैच! इस बार किसी और देश में खेला जाएगा ये मुकाबला

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *