
हिमाचली बबरू मिठाई
अगर आप कम समय में कुछ देसी, स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो हिमाचली बबरू एक परफेक्ट स्वीट रेसिपी है। बबरू एक पारंपरिक हिमाचली मिठाई है, जिसे अक्सर त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है। इसे गेहूं के आटे और गुड़ में गूंथकर बनाया जाता है। इसे आमतौर पर चाय के साथ या खाने के बाद मीठे के तौर पर परोसा जाता है, जिससे यह हिमाचली घरों में एक पसंदीदा व्यंजन बन गया है।
बबरू मिठाई बनाने के लिए सामग्री
चीनी ढाई कप, पानी एक कप, गेहूं का आटा 6 कप, 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर, 1 छोटा चम्मच सौंफ, आधा कप कसा हुआ नारियल, 10 ग्राम इंस्टेंट ड्राई यीस्ट, तेल
बबरू मिठाई कैसे बनाएं?
-
पहला स्टेप: बबरू मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले ढाई कम गुड़ लें। एक पैन में गुड़ को डालें और उसमें आधा कप पानी डालें। अब गुड़ को अच्छी तरह से मेल्ट होने दें। जब ये गुड़ मेल्ट हो जाए तब उसमें एक चम्मच इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें।
-
दूसरा स्टेप: एक परात में 6 कप गेहूं का आटा लें। इस आटे में 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर, 1 छोटा चम्मच खड़ी सौंफ, और आधा कप कसा हुआ नारियल यानी नारियल का बुरादा और 10 ग्राम इंस्टेंट ड्राई यीस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
-
तीसरा स्टेप: मेल्टेड गुड़ से आटे को गूंथें। जब आटा अच्छी तरह से गूंथ जाए तब उसके ऊपर हल्का सा घी लगाएं और कॉटन के कपड़े से ढकें। अब रात के समय फर्मेंट होने के लिए रातभर रख दें।
-
चौथा स्टेप: अगली सुबह आटे को एक बार फिर से गूंथें और छोटी छोटी लोइयां बनाएं और दोनों साइड सांचे से दबा दें। इससे दोनों साइड अच्छा सा डिज़ाइन बन जायेगा। बबरू को बहुत ज़्यादा मोटा या बहुत ज़्यादा पतला न बनाएं। इसे बनाने के बाद कपड़े से ढकते जाएं।
-
पांचवा स्टेप: एक पैन में तेल डालें और गैस को मीडियम आंच पर गैस जलाएं। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें बबरू को डालें और मीडियम से स्लो आंच पर अच्छे से पकाएं। इस बात का ध्यान रखें कि आंच ज़्यादा तेज नहीं होना चाहिए। वरना बबरू सिर्फ ऊपर से पकेंगे अंदर से नहीं। जब, बबरू पक जाएं तब गैस बंद कर दें।
