बिहार में दलित समाज के शख्स ने गांव के सारे ब्राह्मणों पर दर्ज कराई FIR, पुलिस ने 12 लोगों को किया अरेस्ट, जानें पूरा मामला


मारपीट के दौरान बिखरे ईंट और पत्थर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
मारपीट के दौरान बिखरे ईंट और पत्थर

दरभंगाः बिहार के दरभंगा जिले में दलित समाज के शख्स ने गांव के सभी ब्राह्मणों पर एफआईआर दर्ज कराई है। मामला कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है। दलित समाज के शख्स ने हरिनगर गांव के 70 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराया है। वहीं, गांव के करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। सभी आरोपी ब्राह्मण समाज से हैं। यानी पूरे गांव के ब्राह्मणों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

एसएसपी ने दी ये जानकारी

दरभंगा से एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने मोबाइल फोन पर बात करते हुए कहा कि पूरा मामला शांतिपूर्वक है। करीब 12 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। कुल 70 लोगों पर नामजद केस दर्ज हुआ है। जबकि 150 के करीब अज्ञात लोगों पर भी FIR दर्ज हुआ है। मामला अभी शांतिपूर्वक है, सभी घायलों का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। 

क्या है पूरा मामला

जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनगर गांव में 30 जनवरी को दो लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद जातीय विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि 30 जनवरी को जब हेमकांत झा के बहन-बहनोई रास्ते से गुजर रहे थे, उसी दौरान कैलाश पासवान ने उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की।

मामला पूरा ये था कि कैलाश पासवान हेमकांत झा के मकान निर्माण का कार्य किए थे। इसमें 2 लाख 47 हजार रुपया बाकी था। उस दिन उनके बहन बहनोई जाते दिख गए। जिसको रोकर कैलाश पासवान मांगने लगा और और यही से मामला बिगड़ता चला गया। इस मामले में पंचायत भी हुई। वहां भी विवाद हुआ और स्थिति दो पासवान परिवारों और ब्राह्मण परिवारों के बीच हिंसक झड़प हुई। कैलाश पासवान का आरोप है कि गांव के सभी ब्राह्मणों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। पैसे के लेन-देन का मामला जातीय विवाद का रूप ले लिया। कैलाश पासवान ने गांव के 70 नमाजद और 150 ब्राह्मणों पर यानि पूरा गांव पर SC ST के तहत मामला दर्ज करा दिया।

रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार, दरभंगा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *