WPL 2026 Final RCB vs DC Live Score: जेमिमा-वोल्वाडर्ट कर रहीं बल्लेबाजी, स्कोर 100 रनों के करीब


RCB vs DC WPL 2026 Final- India TV Hindi
Image Source : PTI
आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स, विमेंस प्रीमियर लीग 2026 फाइनल मैच।

WPL 2026 Final RCB vs DC Live Score: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें अब खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम कोटाम्बी में हो रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस फाइनल मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओपनिंग जोड़ी शैफाली वर्मा और लिजेल ली ने टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी। शैफाली वर्मा इस फाइनल मैच में 13 गेंदों में 20 रनों की पारी खेलने के बाद अपना विकेट गंवा बैठी।

WPL 2026 फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स – लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरिजाने केप्प, शिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, अलाना किंग, तान्या भाटिया, लुसी हैमिल्टन, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, दयालन हेमलता, प्रथ्योशा कुमार, गौतमी नाइक, प्रेमा रावत।

दिल्ली कैपिटल्स पर सभी की नजरें

जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में सफर देखा जाए तो उन्होंने लीग स्टेज के दौरान कुल 8 मुकाबले खेले और उसमें से जहां उन्होंने चार में जीत हासिल की तो वहीं चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिसके दम पर उन्होंने तीसरे नंबर पर खत्म करते हुए एलिमिनेटर मुकाबले के लिए अपनी जगह को पक्का किया था, जहां उन्होंने गुजरात जाएंट्स को 7 विकेट से मात देने के साथ फाइनल का टिकट हासिल किया। दिल्ली कैपिटल्स टूर्नामेंट के इतिहास में बाकी किसी भी टीम के मुकाबले लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है, लेकिन पिछली तीन बार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की नजरें चौथी बार फाइनल में पहुंचने के साथ पहली बार इस ट्रॉफी को जीतने पर रहने वाली हैं।

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *