Islamabad Blast: इस्लामाबाद धमाका बलूचिस्तान में खूनी खेल ‘Radd-ul-Fitna 1’ का नतीजा तो नहीं? टेंशन में आसिम मुनीर


Islamabad Blast- India TV Hindi
Image Source : PTI
बलूचिस्तान में विद्रोहियों से निपटकर आए और 1 दिन बाद ही इस्लामाबाद में बड़ा धमाका।

Islamabad News: पाकिस्तान की सरकार और आर्मी चीफ आसिम मुनीर को जरा भी संभलने का मौका नहीं मिल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आज (शुक्रवार को) जुमे की नमाज के वक्त मस्जिद में बड़ा धमाका हुआ है। ये विस्फोट इतना बड़ा था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। खबर है कि इस धमाके में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। और इस्लामाबाद की मस्जिद में ये ब्लास्ट पाकिस्तान फौज के बलूचिस्तान में मिलिट्री ऑपरेशन Radd-ul-Fitna 1 खत्म होने के ठीक एक दिन बाद हुआ है। सवाल है कि इन दोनों घटनाओं का आपस में कोई कनेक्शन तो नहीं है। जानिए इन लगातार होते हमलों से आसिम मुनीर कैसे मुश्किल में फंस गए हैं और आवाम की नजरों में कैसे उनकी नाक बार-बार नीची हो रही है।

इस्लामाबाद के तरलाई इमामबाड़ा में भीषण धमाका

डॉन अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इस्लामाबाद के इमामबाड़ा में ब्लास्ट की खबर के बाद कई लोगों के घायल होने की आशंका है। यह विस्फोट इस्लामाबाद में शहजाद टाउन इलाके के तरलाई इमामबाड़ा में हुआ। पुलिस और रेस्क्यू टीम 1122 के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सीपीआर दे रहे हैं। इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

क्या है Radd-ul-Fitna 1?

अरब न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान प्रांत में 1 दिन पहले गुरुवार को मिलिट्री ऑपरेशन Radd-ul-Fitna 1 खत्म किया था। बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने पिछले सप्ताह सिलसिलेवार हमले कर दिए थे, जिसमें शामिल 216 विद्रोहियों को पाकिस्तानी फौज ने मार गिराया है। बलूचिस्तानियों की तरफ से ये अटैक हाल के साल में बलूचिस्तान में हुए सबसे घातक हमले में से एक था।

इस्लामाबाद में ब्लास्ट का जिम्मेदार कौन?

अभी तक इस्लामाबाद धमाके की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तानी आर्मी के जुल्मों से परेशान बलूचिस्तानी विद्रोहियों ने तो ऐसा नहीं किया है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान आर्मी से परेशान खाइबर पख्तूनख्वा के पश्तूनों और तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के रोल से भी इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि पाकिस्तान फौज के दुश्मन उनके ही देश में कोई एक तो नहीं हैं।

इस्लामाबाद धमाके का हर लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *